Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:भूला दिया गया इतिहास अब जाग रहा है: गंगा नारायण सिंह जयंती होगी ऐतिहासिक — विधायक संजीव सरदार
Breaking News

Jamshedpur News:भूला दिया गया इतिहास अब जाग रहा है: गंगा नारायण सिंह जयंती होगी ऐतिहासिक — विधायक संजीव सरदार

*4 राज्यो से 50,000 लोग के आने की उम्मीद, ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए वालंटियर तैयार*
BJNN DeskBy BJNN DeskApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर : भूमिज विद्रोह (1832-33) के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती के उपलक्ष्य में रीगल मैदान जमशेदपुर में शनिवार को भव्य समारोह आयोजित होगा. इसको लेकर सर्किट हाउस, जमशेदपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक एवं पोटका के विधायक संजीव सरदार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वीर शहीद गंगा नारायण सिंह का आंदोलन इतिहास के पन्नों में कहीं न कहीं दबा दिया गया था, जिसे लोग धीरे-धीरे भूलते जा रहे थे। लेकिन अब समाज जागरूक हो रहा है और अपने महानायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक जयंती नहीं, बल्कि समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक बनेगा।

उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं असम से हजारों की संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, सामाजिक परिचर्चा, भव्य सांस्कृतिक समागम एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ, आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा तथा कोल्हान क्षेत्र के सभी विधायकगण को आमंत्रण भेजा गया है। स्थानीय स्तर पर भी समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के लिए मिनट-टू-मिनट रूपरेखा भी जारी की गई है, जिसके तहत सुबह पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण, इसके बाद सामाजिक परिचर्चा, दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और अंत में समाज के बुद्धिजीवियों के संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक समागम, सामाजिक परिचर्चा एवं जनसभा के माध्यम से वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के संघर्ष और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की गई है।

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हरीश चंद्र सिंह भूमिज, राधे श्याम भूमिज, मदन सिंह मुंडा, संजय सरदार, रविन्द्र सरदार, ठाकुर दास सिंह, बिहारी लाल सरदार, बीरगुराम सरदार, हरदीपदो सरदार, अमर सिंह सरदार, सपन सरदार, शंकर सिंह, लघु सिंह, रजनी कांति सिंह, दीनांनाथ सिंह, आदि उपस्थित थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News:श्वेता कुमारी बनी स्कूल टॉपर, गुरु नानक उच्च विद्यालय का मैट्रिक परिणाम शानदार शत-प्रतिशत

April 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राजेश कुमार शुक्ला ने रचा इतिहास, झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में लगातार तीसरी जीत

April 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर बड़ा आंदोलन, विधायक सरयू राय ने संभाली कमान

April 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.