Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:संबंधों को जीने वाले इंसान थे चंद्रशेखरः सरयू राय
Top Stories

Jamshedpur News:संबंधों को जीने वाले इंसान थे चंद्रशेखरः सरयू राय

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 17, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बोले सरयू 
-इंदिरा गांधी की नाराजगी के बावजूद चुनाव लड़े और जीते
-सूर्यदेव सिंह से मिलने जेल पहुंच गए थे चंद्रशेखर
-कन्याकुमारी से राजघाट तक की यात्रा ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय नेता बना दिया
-भारत यात्रा ट्रस्ट गठन पर सरयू के विरोध को निज तौर पर नहीं लिया चंद्रशेखर जी ने

जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और ‘युवा तुर्क’ चंद्रशेखर जी का शताब्दी वर्ष जयंती समारोह जनता दल (यूनाइटेड) ने मिलानी हॉल में आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में सरयू राय ने चंद्रशेखर को एक ऐसा नेता बताया, जो अपनी आलोचनाओं को कभी निज तौर पर नहीं लेते थे। वह संबंधों को कास तवज्जो देते थे और आलोचनाओं का उनके संबंधों पर कभी कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रशेखर जी का कोई समानांतर नहीं हो सकता।
सरयू राय ने कहा कि चंद्रशेखर जी के साथ उनके मधुर और कटु दोनों अनुभव हैं। वह मुखर और बेबाक थे। युवा वर्ग में उनका बहुत आदर था। जय प्रकाश नारायण ने जब आंदोलन शुरु किया तो वह जेपी मूवमेंट में शामिल हो गए और गिरफ्तार होकर जेल भी गए। 1980 में चंद्रशेखर जी ने मुझे (सरयू राय को) जनता पार्टी का बिहार प्रदेश का महासचिव बनाया। सरयू राय वर्षों तक जनता पार्टी में रहे।
सरयू राय ने कहा कि चंद्रशेखर जी ने कन्याकुमारी से राजघाट (बापू की समाधि, नई दिल्ली) तक की यात्रा की। 4600 किलोमीटर की उनकी इस यात्रा ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय नेता बना दिया। वह जिन-जिन राज्यों में यात्रा के क्रम में जाते, उन-उन राज्यों में ‘भारत यात्रा ट्रस्ट’ बनवाते जाते। मुझे यह ठीक नहीं लगा। मैंने उन्हें मना किया कि हर राज्य में ट्रस्ट बनवाना ठीक नहीं है। चंद्रशेखर जी के जो नजदीकी लोग थे, उन्होंने मेरी बात का बुरा माना। उलाहने दिये। उनके नजदीकी मेरे खिलाफ हो गए। लेकिन मेरे विरोध को उन्होंने (चंद्रशेखर जी ने) निज तौर पर नहीं लिया। उनका मेरे प्रति जो स्नेह था, वह बरकरार रहा। जुलाई 1984 में मैंने जनता पार्टी छोड़ दी। लेकिन विचारों में मतभेद होने के बावजूद उनका स्नेह यथावत रहा।
श्री राय ने कहा कि चंद्रशेखर जी की एक खासियत थी। उनके जिनसे भी संबंध रखते थे, छुपाते नहीं थे। वह उसे उजागर करते थे। उन्हें इस बात की रत्ती भर भी चिंता-परवाह नहीं होती थी कि देश-दुनिया-समाज क्या कहेगा। वह संबंधों को जीने वाले इंसान थे। कभी उन्होंने संबंधों को उजागर करने में परहेज नहीं किया। सूर्यदेव सिंह जब किसी प्रकरण में जेल गए तो चंद्रशेखर उनसे मिलने जेल चले गए। उन्होंने इस बात की कभी परवाह नहीं की कि कौन क्या बोलेगा। सूर्यदेव सिंह के साथ उनके संबंध थे तो थे। उन्होंने संबंधों का निर्वहन करना सीखा और हम लोगों को भी सिखाया। वह धार्मिक प्रवृति के थे पर दिखावा नहीं करते थे।
सरयू राय ने कहा कि जब वह प्रधानमंत्री बने तो भारत का जो सोना विदेशों में था, उसे गिरवी रखा और उसके बदले में डॉलर लिया। उस वक्त यह फैसला उन्हें जरूरी लगा और उन्होंने किया। चंद्रशेखर मानते थे कि उनके चार माह के प्रधानमंत्रित्व काल में देश बहुत आगे बढ़ा और अक्सर वह चार माह बनाम चालीस साल के तर्ज पर (चालीस साल कांग्रेस की हुकूमत रही) बात करते थे। उनके समर्थक चार माह बनाम चालीस साल का नारा भी लगाते थे।
श्री राय ने कहा कि वह विश्वनाथ प्रताप सिंह के विरोधी थे। वह एक कवि अपने साथ में रखते थे, जो विश्वनाथ प्रताप सिंह के खिलाफ कविता लिखते थे। जब कोई बात होती, वह कवि जी से कहते-कुछ सुनाव कवि जी…!
चंद्रशेखर जी के कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव लड़ने और जीतने के बारे में सरयू राय ने कहा कि चंद्रशेखर जी उस वक्त कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव लड़े, जब इंदिरा गांधी नहीं चाहती थीं कि चंद्रशेखर चुनाव लड़ें। लेकिन चंद्रशेखर ना सिर्फ चुनाव लड़े, बल्कि जीते भी। सरयू राय ने कहाः अब ऐसा संभव नहीं। अब तो आलाकमान न जाने क्या कर दे।
सरयू राय ने कहा कि चंद्रशेखर जी और अटल बिहारी वाजपेयी के बीच मतभिन्नता होते हुए भी गहरी दोस्ती थी। चंद्रशेखर जी अटल जी को गुरुजी कहते थे और अटल जी चंद्रशेखर को गुरुघंटाल कहते थे। दोनों लोकसभा में मुस्कुराते, ठठाकर हंसते भी देखे गए।
श्री राय ने कहा कि चंद्रशेखर जी के इस शताब्दी वर्ष में वह बोकारो, रांची, धनबाद, पटना आदि में कार्यक्रम करेंगे। उनका व्यक्तित्व ऐसा रहा कि उनके समानांतर कोई हो न सका।
इसके पूर्व समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी बेहद सहज, सरल थे। दिल्ली में उनके आवास परिसर में हर किसी के लिए (खास कर बलिया से आए सोगों के लिए) भात, दाल सब्जी की व्यवस्था रहती थी। किसी को रुकना हो तो वह बिछी हुई दरी पर सो सकता था। वह बेबाक थे।
मंच संचालन जदयू के महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News:बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार में मंत्री से की मुलाकात, बोले – जल्द शुरू होगी जलापूर्ति

April 17, 2026

Jamshedpur News:विधायक संजीव सरदार के पहल पर बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर खुशी जाहिर की

April 17, 2026

Jamshedpur News:विधायक संजीव सरदार के पहल पर बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर खुशी जाहिर की

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.