Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान का किया शुभारंभ
Breaking News

Jamshedpur News:भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान का किया शुभारंभ

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 1, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सुझाव के लिए भाजपा ने नंबर 9090902024 किया जारी, शहर के प्रबुद्धजनों से संवाद कर उनके सुझाव लेगी पार्टी।

जमशेदपुर। देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर से प्रचार प्रसार कर रही हैं। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को तेज करते हुए जमशेदपुर महानगर में गुरुवार को देशव्यापी “विकसित भारत मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र सुझाव अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से बिस्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा व अन्य मौजूद रहे। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनता से संवाद स्थापित कर 1 करोड़ से अधिक सुझाव पत्र जुटाएंगे और इन सुझावों को पार्टी अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी। अभियान के तहत जन कल्याण और विकास कार्यों को मोदी की गारंटी वाली रथों के माध्यम से अभियान के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। एलईडी वाहन के जरिये जनता से सुझाव मांगने के साथ-साथ लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी काम करेगी

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत जमशेदपुर की जनता से आगामी लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र के लिए और विकसित भारत के लिए सुझाव देने का आह्वान किया। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि जनता का शासन जनता के सुझावों से ही प्रारंभ होता है। भाजपा घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र के साथ लोगों के पास जाती है। इसी उद्देश्य से जनता से सुझाव प्राप्त करने का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं झारखंड प्रदेश की ओर से पिछले दिनों अभियान को लांच किया गया। इसी के निमित्त जनता की आकांक्षाओं और विचारों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए जमशेदपुर महानगर में अभियान का आगाज किया गया है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि अभियान के जरिये भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत और पार्टी के संकल्प पत्र तैयार करने के लिए जनता के बीच जाकर उनके सुझाव को सुझाव पेटी के माध्यम से संकलित करेंगे।

सांसद विद्युत महतो ने कहा कि भाजपा सरकार जो संकल्प लेती है उसे पूरा भी करती है। 70 साल पहले एक देश- एक कानून बनाने का वादा किया गया था और जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। इसी तरह राम मंदिर का वादा भी हमने पूरा किया। श्री महतो ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को 5 किलोग्राम अनाज निःशुल्क भेंट किया जा रहा है तो 5 लाख रुपए तक के इलाज की व्यवस्था निःशुल्क की गई। घरों तक बिजली पहुंचाई गई, उज्ज्वला योजना से धुँए से आजादी मिली, घरों में इज्जत घर बनवाए गए। अब शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से संकल्प पत्र के लिए सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त नेतृत्व लोगों के सपनों को पूरा करने की गारंटी है।

वहीं, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में वृहद कार्यक्रम के जरिये जनता के सुझावों को एकत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही, कोहोर्ट मिलन एवं संवाद कर उद्योगपति, स्टार्टअप्स के फाउंडर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, राष्ट्रीय खिलाड़ियों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठन, अधिवक्ताओं के संग पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेतागण संवाद करेंगे एवं विकसित भारत बनाने के लिए उनसे उनके सुझाव लेंगे। सुधांशु ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। देश की आजादी का यह अमृत काल चल रहा है और यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है। सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि लोगों की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचें और सरकार अगले 5 वर्षों में लोगों की उन आकांक्षाओं को पूरा करेगी। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुझाव पेटी लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे एवं इसके अतिरिक्त 9090902024 पर मिस कॉल व नमो एप्प के माध्यम से जनता के सुझावों को एकत्रित करेंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोगों से सुझाव देने का आह्वान करते हुए कहा कि आज अधिकार के साथ कर्तव्य का वहन करना भी जरूरी है। आज देश के पास करिश्माई नेतृत्व है इसलिए केवल विकसित भारत बनने में गवाह नहीं बल्कि भागीदार की भूमिका निभानी होगी। बताया कि सुझावों को 15 मार्च तक एकत्रित कर भाजपा झारखंड प्रदेश को भेजी जाएगी।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.