
जमशेदपुर- आज युवा शक्ति दिवस के संयोजक दीपक महतो और खुर्शीद आलम ने संयुक्त रूप से बिष्टुपुर में एक होटल में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश के आदर्श स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर नशा मुक्त समाज बनाने का लेने वाले पूर्व छात्र नेता सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह के संकल्प के साथ विगत दस वर्षों से जुड़े हुए हैं और विगत दस वर्षों से युवा शक्ति दिवस के नेतृत्व में पूर्व छात्र नेता अजय सिंह का जन्म दिन 31 जनवरी को नशा मुक्त समाज का संकल्प लेते हुए मनाया जाता है श्री महतो ने कहा कि 31 जनवरी को आदित्यपुर एस टाइप मैदान से सैंकड़ों की संख्या में नवयुवक जुटेंगे और मोटरसाइकिल के शक्ल में जुलूस निकाल कर शहर का भ्रमण करते हुए नशा मुक्त समाज बनाना है देश समाज और प्रदेश का समग्र विकास करना है के साथ नवयुवक माईकल जान आडिटोरियम में जमा होंगे माईकल जान आडिटोरियम सभागार में युवा शक्ति दिवस के रूप में पूर्व छात्र नेता सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह का जन्म दिन मनाया जाएगा और पन्द्रह पौंड का केक काटा जाएगा जन्म दिन के शुभ अवसर पर शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी एवं अन्य कई विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा नेता द्वय ने शहर के लोगों से आहवान किया कि नशा मुक्त समाज बनाने में हमारे मुहिम को सफल बनाने में समाज के हर तबके के लोगों को पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के जन्म दिवस पर माइकल जान आडिटोरियम में पहुंच कर सहयोग करने का आहवान किया है





