
जमशेदपुर:
यंग इंडियंस (Yi) जमशेदपुर द्वारा किड्सप्रेन्योर 2025 का सफल आयोजन बेल्डीह क्लब में किया गया। यह कार्यक्रम 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए उद्यमिता कौशल सीखने और दिखाने का एक अनोखा मंच रहा। शाम 4:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन में बच्चों ने स्वयं अपने स्टॉल लगाए, उत्पाद बनाए और ग्राहकों से संवाद किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मार्केटिंग, बुक-कीपिंग, प्राइसिंग, सेल्स और टीमवर्क जैसे व्यावहारिक व्यावसायिक कौशल विकसित करना था। 13 क्रिएटिव स्टॉल्स और 45+ उत्साही बाल उद्यमियों ने कपकेक, स्टेशनरी, टॉयज, हैंडमेड प्रोडक्ट्स जैसे अनेक आकर्षक उत्पाद प्रस्तुत किए।
READ MORE :Jamshedpur News :सोना देवी विश्वविद्यालय के नये कुलपति नियुक्त किये गये प्रो डॉ ब्रज मोहन पत पिंगुआ
इस उत्साहपूर्ण मेले को 400 से अधिक लोगों ने देखा और सराहा, और अभिभावकों एवं आगंतुकों ने बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उद्यमी दृष्टिकोण की खुलकर प्रशंसा की।
वाईआई जमशेदपुर के चेयर – कौशिक मोदी ने कहा:
“किड्सप्रेन्योर सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं — यह बच्चों के सपनों को पंख देने वाला मंच है। यहाँ बच्चे नवाचार सीखते हैं, नेतृत्व कौशल विकसित करते हैं और आत्मविश्वास के साथ भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हैं।”
किड्सप्रेन्योर 2025 – विजेता प्रतिभागी
1️⃣ बेस्ट सेल्स टेक्नीक – टीम 8
(पाखी, आहान, अनविका, ऋषित)
2️⃣ सबसे सुंदर और क्रिएटिव स्टॉल – टीम 9
(शिवांश, कबीर, अगस्त्य, सिद्धांत)
3️⃣ सबसे आकर्षक स्टॉल – टीम 10
(मयांश, वृद्हि, आरुष)
4️⃣ बेस्ट मार्केटिंग – टीम 4
(वेद, वेदिका, जैश्वी, शनाया)
5️⃣ बेस्ट बुक-कीपिंग – टीम 2
(अथर्व, मैरा, अनविका)
6️⃣ सर्वाधिक बिक्री – टीम 11
(तृषा, खानिका, शौर्य)
जिन्होंने रिकॉर्ड ₹26,000 की बिक्री की
किड्सप्रेन्योर 2025 वाईआई जमशेदपुर की युवा सशक्तिकरण और समग्र विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहाँ सीखना केवल कक्षा तक सीमित नहीं है — बल्कि जीवन कौशल और उद्यमी सोच के विकास तक विस्तृत है



