
जमशेदपुर।
प्रो डॉ ब्रज मोहन पत पिंगुआ सोना देवी विश्वविद्यालय के नये कुलपति नियुक्त किये गये हैं. डॉ ब्रज मोहन सीएसआईआर धनबाद के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एण्ड फ्यूल रिसर्च धनबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे हैं. यहां उन्हें प्राध्यापक के रूप में लंबे समय कार्य करने का अनुभव है.
इन्हें मैटेरियल साइंस माइनिंग और इससे जुड़ी इंडस्ट्रीज़ के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त है. डॉ ब्रज मोहन ने वहां अपने कार्यकाल के दौरान माइनिंग एक्सप्लोसिव और हाई एनर्जेटिक मटीरियल के लिए नए टेस्टिंग प्रोसेस के लिए स्टैंडर्ड तय किए और खुदाई प्रोजेक्ट तथा दूसरी रिसर्च एक्टिविटी से जुड़े काम को सुपरवाइज़ किया. डॉ ब्रज मोहन ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पेपर प्रस्तुत किये हैं. कई एमओयू कराए हैं और बहुत सारे प्रोजेक्ट का निष्पादन कराया है.
इनके सोना देवी विश्वविद्वालय में योगदान देने से सोना देवी विश्वविद्यालय को शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए मुकाम पर पहुंचने की उम्मीद है. सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह द्वारा गठित यूजीसी के नियमों एवं झारखंड सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप कुलपति के चयन हेतु सोना देवी विश्वविद्यालय के द्वारा छह सदस्यों की एक सर्च कम सेलेक्शन कमेटी का गठन किया गया जिसे यूजीसी के प्रतिनिधि, झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव तकनीकी शिक्षा, एनआईटी जमशेदपुर के प्रोफेसर, कोल्हान विश्वविश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीश आदि का समावेश था. इस प्रक्रिया में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छह प्रोफेसर ने साक्षात्कार में भाग लिया जिनके बीच डॉ प्रो ब्रज मोहन पत पिंगुआ का चयन किया गया.


