
जमशेदपुर


सुंदरनगर दुर्गा पूजा मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता और महिला कल्याण समिति की संस्थापक अंजलि बोस के नेतृत्व में महिला दिवस का आयोजन हुआ.इस मौके पर डाॅ विनी षाड़ंगी,डाॅ निर्मला शुक्ला, सुष्मिता, संयुक्ता, कवि ज्योत्सना अस्थाना, पत्रकार अन्नी अमृता और काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.
समिति हर साल महिला दिवस का आयोजन करती है जिसमें महिला हित से जुड़े संकल्प लिए जाते हैं.इस साल कई मुद्दों पर मुखर रहने को लेकर सहमति बनी.कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के निम्नलिखित मांगें रखी गईं–
1–असंगठित क्षेत्र में महिलाओं के लिए न्यूनतम वेतन सुनिश्चित हो.
2–महिलाओं के हित में जलवायु नीतियां बनें.
3–महिलाओं की राजनीतिक भागेदारी बढ़े.
4–हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए बने वन स्टाॅप सेंटर को दुरुस्त किया जाए.
5–बालिकाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाए.
कार्यक्रम में डाॅ विनी षाड़ंगी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वे शादी के बाद उड़ीसा से बहरागोड़ा आईं तब उस क्षेत्र के लोग एक लेडी डाॅक्टर को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे.धीरे धीरे समय बदला..उन्होंने बताया कि अंजलि बोस के मार्गदर्शन में उन्होंने बहरागोड़ा में महिला कल्याण समिति बनाई जिसके बैनर तले महिला हित में कई काम हुए.डाॅ विनी षाड़ंगी ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसे शहरी महिलाएं नहीं समझ सकती हैं.ग्रामीण और शहरी महिलाओं के बीच की खाई को पाटने की जरुरत है.


