
जमशेदपुर.


जमशेदपुर के बिष्टुपुर चेंबर भवन में महिलाओं द्वारा संचालित संस्था “नारी शक्ति” के तत्वावधान में सावन महोत्सव एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख अपर्णा गुहा के नेतृत्व में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी, समाजसेवी प्रकाश मुखर्जी, शुभंकर चटर्जी, समाजसेवी पूरबी घोष, शिक्षाविद् सुष्मिता सोम खां और वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता बतौर अतिथि उपस्थित रहीं.
रंगारंग नृत्य और रैंप वॉक ने मोहा मन
सांस्कृतिक संध्या के दौरान श्वेता कुमारी, प्रियंका भट्टाचार्य, रत्ना पात्रा, दीपिका दास, रूपा सरकार, रिया डे, बेबी बिस्वास, पूर्णिमा माझी, रंजना दे, चंदना भकत, सुजाता कर्मकार, शुक्ला बनर्जी और जयश्री कर्मकार ने एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य और रैंप वॉक प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
सावन क्वीन प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने दिखाया हुनर
आयोजन का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें कैटवॉक, नृत्य और सोलह श्रृंगार जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में करीब 100 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मिसेज इंडिया विजेता आशिमा कुमार, अविष्का चांद और सुदीप्ता बरुआ ने निभाई.
विजेताओं की घोषणा एवं सम्मान
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्रियंका भट्टाचार्य ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया. वहीं रत्ना पात्रा और जयश्री कर्मकार उपविजेता घोषित की गईं. इसके अलावा उत्कृष्ट सोलह श्रृंगार के लिए बीणा नाग और पायल नंदी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का सफल संचालन राजा बरुआ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुजाता भौमिक ने दिया. इस अवसर पर प्रज्ञा पारोमिता, चंदना, अरूप मजूमदार, परमिंदर सिंह, सामंतो कुमार, राजेश सिंह राजू और श्ररवाणी भट्टाचार्य सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.




