
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन को और अधिक मजबूत तथा धारदार बनाने के उद्देश्य से एक अहम जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गहन मंथन किया गया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :कर्मा महोत्सव 2026 सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम बना : रघुवर दास
संगठन की मजबूती और SIR अभियान पर दिया गया जोर
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र जमशेदपुर के संगठन प्रभारी (प्रदेश उपाध्यक्ष) सतीश पाल मुंजनी और जिला प्रभारी (प्रदेश महामंत्री) शशिभूषण राय उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी और BLA-2 के सदस्य सबसे पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत अनमैप्ड (Unmapped) लोगों को मैप्ड कराने में जनता का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही होते हैं।
6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनेंगे व्हाट्सएप ग्रुप, लगेंगे जनता दरबार
बैठक में संगठन को तकनीक से जोड़ने और संवाद को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:
सभी प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष जल्द से जल्द प्रखंड एवं मंडल स्तर पर संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न करेंगे।
जिले के सभी छः विधानसभा स्तरों पर संगठनात्मक पदाधिकारियों का अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके।
आने वाले समय में सभी छः विधानसभाओं की अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी।
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संगठन की तरफ से नियमित रूप से ‘जनता दरबार’ लगाया जाएगा।
धरातल पर उतरेंगे सभी कार्यक्रम: परविंदर सिंह
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त किया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को संगठन हित में धरातल पर उतारा जाएगा। इसके लिए जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, मंडल और पंचायत स्तर के पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करेंगे। बैठक का सफल संचालन उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद ने किया।
READ MORE :Jamshedpur news:जमशेदपुर को ‘मेट्रो क्षेत्र’ घोषित करने की मांग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम जवाहरलाल शर्मा का स्मार पत्र
बैठक में इन प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण बैठक में को-इंचार्ज लोकसभा क्षेत्र शान्तनु मिश्रा के साथ-साथ विभिन्न विधानसभाओं के प्रभारी और पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए। इनमें बहरागोड़ा प्रभारी जोसाई मार्डी व अरुण कुमार सिंह, घाटशिला प्रभारी छोटेराय किस्कु व जसवंत सिंह जस्सी, पोटका प्रभारी सुशील सांगा, जुगसलाई प्रभारी इन्दिरा तुरी व रामलाल प्रसाद पासवान, जमशेदपुर पूर्वी के नीरज भोक्ता और जमशेदपुर पश्चिम के ब्रजेन्द्र व राज किशोर यादव मौजूद रहे।
इनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र कुमार झा, प्रखंड अध्यक्षों में संजय घोष, राजेश कुमार, बबुआ झा, अतुल गुप्ता, बिजय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह सोहल, मीडिया प्रभारी राजीव मिश्र सहित बड़ी संख्या में प्रखंड प्रभारी, मंडल प्रभारी और सेवादल के पदाधिकारी उपस्थित थे।



