
जमशेदपुर।


राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बुधवार को राँची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने आदित्य साहू को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
READ MORE :Jamshedpur News :आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा संगठन करेगा उत्कृष्ट प्रदर्शन : डॉ. जटाशंकर पांडे
दिनेश कुमार ने कहा कि आदित्य साहू का कार्यकाल उल्लेखनीय रहेगा। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।
READ MORE :Jharkhand News :आदित्य साहू बने भाजपा झारखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष
इस मौके पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के कार्यकर्ता अशोक सामन्ता, अंकित आनंद, धनेश्वर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी राँची पहुँचे। सभी ने आदित्य साहू के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।


