
जमशेदपुर।
छठ पूजा के दौरान शहरबेड़ा छठ घाट पर हुई दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से हुई मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। बुधवार को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीड़ित परिवार के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


इस दौरान उन्होंने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक घटना है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :चाकुलिया गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव की धूम — भक्तिभाव व सेवा भावना से गूंजा परिसर
पूर्व मंत्री ने कहा कि “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।” उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि भविष्य में ऐसे हादसे न हों, इसके लिए छठ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।


