जमशेदपुर।
सावन माह में रविवार की सुबह साकची बाजार श्री शिव मंदिर कमिटी द्धारा निकाली गयी विशाल कांवड यात्रा में 801 कावड़ियों सहित लगभग 1100 से अधिक श्रद्धालुओं ने संकल्प के साथ भाग लिया। इस धार्मिक कार्यक्रम में स्वर्णरेखा नदी मानगो से जल उठाकर पुराना कोर्ट रोड़, साकची गोलचक्कर, मेडिकल लाईन से मानसरोवर होटल रोड़ लगभग ढाई किलोमीटर की यात्रा तय कर श्री श्री साकची शिव मंदिर पहुॅचकर सभी भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। स्वर्णरेखा नदी पर संकल्प पूजा पांच पंडितों ने विधिवत करायी। संकल्प पूजा में मंदिर कमिटी के लोग भी शामिल थे।
READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : मायुमं के एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर में 150 से अधिक लाभार्थियों को लगा पहला डोज़
कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बोलबम-बोलबम, हर हर महादेव के जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कांवड़ यात्रा में शिव परिवार सहित भूत प्रेत की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। साकची शिव मंदिर में महाआरती के पश्चात लगभग 1500 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक कांवड यात्रा को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका, कमलेश कुमार चौधरी, मोहित शाह, आशीष खन्ना, नरेश अग्रवाल, सुभाष शाह, विमल रिंगसिया, उमेश शाह, मनोज कुमार अग्रवाल, प्रमोद खन्ना, विवेक चौधरी, सुशील अग्रवाल, कमल सिंघल, शंकर लाल अग्रवाल, नरेश कुमार सिंघानिया, विनोद शाह, निशा सिंघल सहित मंदिर कमिटी का सराहनीय योगदान रहा।
READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :झारखण्ड ने अपना मसीहारूपी अभिभावक खो दिया: मनोज अग्रवाल
भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक संपन्नः- श्री श्री साकची शिव मंदिर में भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा शिव मंदिर कमिटी के सुभाष-उमेश शाह परिवार द्धारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किये। शनिवार सुबह 10 बजे से शिव पूजन तथा दोपहर एक बजे से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किया गया। संध्या 5 बजे से भोले बाबा का विशेष श्रृंगार एवं महाआरती की गयी। फूलों की लड़ियों से सजे भोले बाबा का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित कर रही थी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया गया। दिन भर ओम नमः शिवाय, जय जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर गूंजते रहा। इस दौरान मंदिर के आस-पास का क्षेत्र धार्मिक मय हो गया था। मंदिर में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा।




