
जमशेदपुर।
सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव (2025–27) को लेकर जुगसलाई में आज टीम केडिया & काँवटिया ने अपना दमदार प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में व्यापारियों व समर्थकों ने टीम का खुले दिल से स्वागत किया।


अभियान की शुरुआत डी’कोस्टा रोड, राम टेरिटरी रोड, मारवाड़ी पाड़ा रोड, मेन रोड, रानी सती मंदिर रोड और गुरुद्वारा क्षेत्र से हुई, जहाँ पदयात्रा और जनसंपर्क के ज़रिए लोगों से सीधा संवाद किया गया। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने जगह-जगह फूल मालाओं और नारों के साथ टीम का अभिनंदन किया।
इससे पहले सुबह मिलानी हॉल, बिस्टुपुर में टीम की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीम के मार्गदर्शक श्री विजय आनंद मूंका ने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति और रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि टीम का मुख्य लक्ष्य व्यापारी वर्ग की आवाज़ को और मजबूत करना तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है। बैठक में तय हुआ कि सभी सदस्य मतदाताओं तक सीधे पहुँचने के लिए कॉलिंग और संवाद अभियान चलाएँगे।
अभियान के दौरान टीम के साथ बड़ी संख्या में समर्थक जुड़े। प्रमुख रूप से मनोज गोयल, मुकेश मित्तल (जुगसलाई), सुमित केडिया, अनंत मोहंका सहित कई गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहीं और टीम के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।
टीम के सक्रिय सदस्यों में विजय आनंद मूंका, मानव केडिया, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), पुनीत काँवटिया, अनिल मोदी, हर्ष बाक्रेवाल, अनिल रिंगासिया, राजीव अग्रवाल, सुरेश शर्मा (लिप्पू), भारत मकानी, विनोद शर्मा, अंशुल रिंगासिया, अश्विनी कुमार अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पियूष गोयल, मोहित मूंका, पियूष चुरिवाला, उमेश खिरवाल, पवन नरेडी, रोहित काबरा, अभिषेक काबरा, अमीष अग्रवाल, शुभम सेन, प्रांजल सरावगी, पंकज पटेल, राजेश जैसुका, अजय भालोटिया, मनीष गोयल, दीपक चेतानी, अमित संघी, महेश संघी, आकाश मोदी, कौशिक मोदी, अशोक गोयल, दिलीप अग्रवाल, प्रीतम जैन, सन्नी संघी, विकास गढ़वाल, विष्णु गोयल और सुमन नागेलिया जैसे अनेक नाम शामिल रहे।
जगह-जगह मिल रहे अपार समर्थन और जोश ने इस अभियान को एक लोकतांत्रिक उत्सव का रूप दे दिया। पूरे आयोजन ने यह साफ कर दिया कि टीम केडिया & काँवटिया मजबूती से चुनावी मैदान में उतरी है और संगठन के सदस्यों को प्रगति व बेहतर भविष्य की नई दिशा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



