
जमशेदपुर :


मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड (जेसू भवन से चेपा पुल तक) की बदहाल स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं स्वतंत्र पत्रकार तनवीर अहसन ने मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की और विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
मुलाकात के दौरान तनवीर अहसन ने क्षेत्रवासियों की परेशानियों को विस्तार से विधायक के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सड़क पर गड्ढे और उखड़े डामर के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को रोज़ाना जोखिम उठाना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो गई है, जिससे आमजन का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : घाटशिला उपचुनाव की तैयारियां शुरू, 300 मतदान केंद्र बनाए गए
इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि “इस साल काफी अधिक बारिश हुई है, और बरसात के मौसम में सड़क मरम्मतीकरण अथवा निर्माण कार्य संभव नहीं है। अब जैसे ही बारिश का मौसम समाप्त होता है, क्षेत्र के सभी जर्जर पड़े सड़कों के मरम्मतीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने इस संबंध में तनवीर अहसन द्वारा दिए गए ज्ञापन को मानगो नगर निगम को अग्रेषित कर दिया गया है, ताकि विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।


