
जमशेदपुर/चांडिल: झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। बुधवार, 19 अगस्त 2026 को मुख्य अभियंता कार्यालय (SMP), चांडिल कॉम्प्लेक्स के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (सुवर्णरेखा भवन, आदित्यपुर) द्वारा सुबह 8:00 बजे की ताजा रिपोर्ट जारी की गई है। डेली रिपोर्ट के अनुसार, शहर की दोनों प्रमुख नदियां—स्वर्णरेखा (Subernarekha) और खरकई (Kharkai)—अभी भी अपने-अपने खतरे के निशान (Danger Level) से काफी ऊपर बह रही हैं। हालांकि, प्रशासन और आम जनता के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि दोनों नदियों का जलस्तर अब धीरे-धीरे नीचे की ओर गिर रहा है


यह भी पढ़ें: Adityapur Flood Update: रात 2 बजे की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें! खतरे के निशान से काफी ऊपर है खरकई नदी, जानिए क्या है वर्तमान जलस्तर
स्वर्णरेखा नदी: मानगो ब्रिज पर क्या है स्थिति?
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, मानगो ब्रिज साइट पर स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर डेंजर लेवल को पार कर गया है।
डेंजर लेवल: स्वर्णरेखा नदी का खतरे का निशान 121.50 मीटर है।
वर्तमान स्थिति (Present Level): सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 123.20 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.70 मीटर ऊपर है।
ट्रेंड: जलस्तर का ट्रेंड ‘फॉलिंग’ (Falling) है, यानी पानी घट रहा है।
खरकई नदी: आदित्यपुर में स्थिति चिंताजनक लेकिन सुधर रही
खरकई नदी का जलस्तर हमेशा से आदित्यपुर और कदमा के तटीय इलाकों के लिए चिंता का विषय रहा है।
डेंजर लेवल: आदित्यपुर ब्रिज साइट पर खरकई नदी का खतरे का निशान 129.00 मीटर है।
वर्तमान स्थिति (Present Level): यहाँ सुबह 8 बजे जलस्तर 133.60 मीटर दर्ज किया गया है। इसका मतलब है कि नदी अपने डेंजर लेवल से 4.60 मीटर ऊपर बह रही है।
ट्रेंड: राहत की बात यह है कि खरकई का ट्रेंड भी ‘फॉलिंग’ (गिरता हुआ) है।
प्रशासन हाई अलर्ट पर, DC को भेजी गई रिपोर्ट
रिपोर्ट के ‘नोट’ सेक्शन में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि “Both Rivers are flowing above danger level, Trend is falling” (दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, ट्रेंड गिर रहा है)।वही जमशेदपुर और सरायकेला- खरसांवा जिला प्रशासन स्थिती पर नजर बना कर रखी हुई है।



