Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन Friday को ,प्रदेश के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे उद्घाटन
Breaking News

Jamshedpur News :चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन Friday को ,प्रदेश के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे उद्घाटन

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

– टाटा स्टील के वीपी (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि
-19 नवंबर को राज्यपाल आएंगे, स्मारिका का करेंगे विमोचन
-20 नवंबर को समापन समारोह, अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि

जमशेदपुर। 14 नवंबर को चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि होंगे। 19 नवंबर को प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार अपराह्न चार बजे बाल मेला में आएंगे। वह बाल मेला पर तैयार हो रही स्मारिका का विमोचन करेंगे। 20 नवंबर को समापन समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दी।

READ MORE :Adityapur News :एनआईटी जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, मुख्य अतिथि रतन तिर्की ने दिया प्रेरक संदेश

मेलास्थल (बोधि मंदिर मैदान, गरम नाला, साकची) पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सरयू राय ने कहा कि उद्घाटन समारोह अपराह्न साढ़े चार बजे शुरु होगा। उद्घाटनकर्ता के रुप में प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और विशिष्ट अतिथि के रुप में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम मौजूद रहेंगे।
सरयू राय ने बताया कि 16 नवंबर, रविवार को बाल संरक्षण पर एक संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी अपराह्न 4 से 6 बजे तक इसी मेला परिसर में होगी। इसमें झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश डॉ. एस.एन. पाठक भी शामिल होंगे। वरीय अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव, जमशेदपुर की विभिन्न अदालतों में कार्यरत अधिवक्तागण भी इसमें शामिल होंगे। विविध एनजीओ के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।
सरयू राय ने बताया कि जमशेदपुर के सरकारी-निजी विद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक आदि ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे मेले की सफलता में पूरा सहयोग करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में सरकारी-निजी स्कूलों में तैनात गेम टीचर्स लगे रहेंगे। ये चयन में महती भूमिका निभाएंगे कि कौन बढ़िया परफार्मेंस कर रहा है, किसे प्रथम-द्वितीय-तृतीय रहना चाहिए। एसपी सिंह, मंजू सिंह और सुधीर सिंह समेत पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है।
श्री राय ने बताया कि 15 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 17 नवंबर को जादू शो होगा। 18 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैंडशैडो कलाकार अमर सेन अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। वह रुपहले पर्दे पर भिन्न-भिन्न शैडो बनाएंगे।

READ MORE :Bihar Assembly Election 2025 : रिकॉर्ड 66.91% मतदान, 1951 के बाद सबसे अधिक वोटिंग

सरयू राय ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य है इस देश के लिए एक सशक्त और सुदृढ़ व्यक्तित्व वाला मानव संसाधन किस तरह से पैदा किया जा सकता है, इस पर काम करना। हम लोग बाल मेला के माध्यम से एक छोटा प्रयास कर रहे हैं।
प्रेस कांफ्रेंस में मेला के संयोजक मनोज सिंह, सह संयोजक आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, मंजू सिंह, नीरू सिंह आदि मौजूद रहे।

मुख्य कार्यक्रम
दिनांकः 14 नवंबर
कार्यक्रमः फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
दिनांकः 15 नवंबर
कार्यक्रमः सुबह 10 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता, योगा, स्पेशल चाइल्ड द्वारा पेंटिंग, कवि सम्मेलन (संध्या 5 बजे से)
दिनांकः 16 नवंबर
कार्यक्रमः संगोष्ठी (बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम) अपराह्न 4 से 6 बजे तक
दिनांकः 17 नवंबर
कार्यक्रमः मैजिक शो
दिनांकः 18 नवंबर
कार्यक्रमः हैंडशैडो कलाकार अमर सेन का कार्यक्रम
दिनांकः 19 नवंबर
कार्यक्रमः झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार का आगमन
दिनांकः20 नवंबर
कार्यक्रमः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का आगमन, अपराह्न 4 बजे दिग्गी भूला, पटमदा के स्कूली बच्चों द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 29 वर्षों से जारी है पप्पू सरदार का अनोखा जश्न, माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

May 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्वर्णरेखा पुल और फोरलेन सड़क निर्माण की सरयू राय ने की समीक्षा, काम में तेजी लाने का निर्देश

May 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के पद सृजन की मांग तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

May 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.