
• एनएसएस की नोडल पदाधिकारी पतत्री माली ने बताया कि विद्यार्थियों ने कुल दस हजार उनचालीस रूपए एकत्र की
जमशेदपुर।


सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के एनएसएस ईकाई द्वारा आज मऊभंडार तथा घाटशिला बाजार क्षेत्र में पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के बाढ पीड़ितों की सहायता हेतु धन संग्रह किया गया. सोना देवी विश्वविद्यालय की एनएसएस की नोडल पदाधिकारी पतत्री माली ने बताया कि पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के आपदा ग्रस्त लोगों की सहायता करने हेतु अभियान चलाया गया. एनएसएस इकाई की टीम ने घाटशिला, मऊ भंडार, गुरुद्वारा रोड, दही गोड़ा, घाटशिला बाजार, घाटशिला स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों में जाकर घर घर अभियान चलाया और धनराशि एकत्र किया गया. इस मद्देनजर एन एस एस ईकाई को छह टीमों में विभक्त किया गया और सोना देवी विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक ने इनका नेतृत्व किया, मार्गदर्शन दिया. सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि ये सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इसी तरह सच्चे नागरिक की भूमिका निभाने के लिए हमेंशा तैयार रहें. राष्ट्र निर्माण में आपकी सशक्त भूमिका होनी चाहिए. इसी से आपकी तथा सोना देवी विश्वविद्यालय की पहचान बनेगी. एनएसएस की नोडल पदाधिकारी पतत्री माली ने बताया कि विद्यार्थियों ने कुल दस हजार उनचालीस रूपए एकत्र की जो प्रधानमंत्री राहत कोश में जमा करायी जायेगी. इस राशि को बाढ पीड़ितो की सहायता के लिए भेजा जाएगा.


