
जमशेदपुर.
विश्व सर्प दिवस (वर्ल्ड स्नेक डे) के अवसर पर जमशेदपुर की ‘सर्प रक्षक टीम’ की ओर से मिथिलेश श्रीवास्तव उर्फ छोटू सर्प रक्षक के नेतृत्व में सुंदरनगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित हुए. उन्होंने सर्प रक्षकों के साहसिक कार्यों की सराहना करते हुए पूरी टीम को ‘स्नेक किट’ और टी-शर्ट देकर उनका मनोबल बढ़ाया.
READ MORE :IndianRailways: JSSC परीक्षा के लिए 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग
प्रशासनिक दिक्कतों को दूर करने का दिया भरोसा
कुणाल षाड़ंगी ने टीम को आश्वस्त किया कि भविष्य में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ट्रैफिक या प्रशासन से जुड़ी जो भी परेशानियां आएंगी, उन्हें दूर करने का हरसंभव वादा पूरा किया जाएगा. इस कार्यक्रम के दौरान सुनील गुप्ता, गणेश और विनोद यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: NEET UG 2026 में नारायणा जमशेदपुर का शानदार रिजल्ट, समम कुमारी ने हासिल की AIR 3157
जंगल में छोड़े गए कई विषैले और सामान्य सांप
विश्व सर्प दिवस के मौके पर सर्प रक्षक टीम ने इंसानी बस्तियों से सुरक्षित बचाए गए कई सांपों को उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया. छोड़े गए सांपों में गेहुअन, करैत, कैट स्नेक, धामिन और बैंडिट करैत जैसे कई विषैले व सामान्य सांप शामिल थे.
सर्प रक्षकों ने दूर की धारणाएं और अंधविश्वास
इस कार्यक्रम के दौरान सर्प रक्षक छोटू ने अपने साथी सर्प रक्षकों के साथ मिलकर सांपों के प्रति लोगों में फैले अंधविश्वास और भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि इको सिस्टम के लिए इनका संरक्षण कितना जरुरी है. उन्होंने बताया कि सांप चूहों और कीड़े-मकोड़ों को खाकर हमारी फसलों की रक्षा करते हैं. साथ ही, प्राकृतिक संतुलन को कायम रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. छोटू ने बताया कि सांपों के प्रति जागरूकता फैलाने और धारणाएं दूर करने के लिए ही 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस मनाया जाता है.
कार्यक्रम में ये जांबाज सर्प रक्षक रहे मौजूद
इस कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में टीम के निम्नलिखित सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही:
-मिथिलेश श्रीवास्तव उर्फ छोटू स्नेक ब्वॉय
-तरुण कालिंदी उर्फ चीकू
-रजनी लहल
-कन्वर्आर कर्मकार
-भूपेश यादव
-देव
-विमल दास
-बिशु श्रीवास्तव
-मनोरंजन महतो
-सनंतुनू







