
हाजीपुर। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा’ (JFWC Exam) में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 5 जोड़ी (कुल 10) नई अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।


1. गाड़ी सं. 08619/08620 रांची-दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (बोकारो-धनबाद- चितरंजन-जसीडीह-देवघर के रास्ते) –
गाड़ी सं. 08619 रांची-दुमका अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रांची से दिनांक 19.07.2026 को 20.20 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे दुमका पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 08620 दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दुमका से दिनांक 20.07.2026 को 07.45 बजे खुलकर 17.45 बजे रांची पहुंचेगी ।
2. गाड़ी सं. 08103/08104 टाटा-हजारीबाग रोड-टाटा अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल (मुरी-बोकारो-गोमो के रास्ते) –
गाड़ी सं. 08103 टाटा-हजारीबाग रोड अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल टाटा से दिनांक 19.07.2026 को 18.30 बजे खुलकर अगले दिन 01.15 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 08104 हजारीबाग रोड-टाटा अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल हजारीबाग रोड स्टेशन से दिनांक 20.07.2026 को 02.00 बजे खुलकर 08.15 बजे टाटा पहुंचेगी ।
3. गाड़ी सं. 08624/08623 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल (मुरी-बोकारो-चन्द्रपुरा- गोमो-हजारीबाग रोड-कोडरमा-गया के रास्ते) –
गाड़ी सं. 08624 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल रांची से दिनांक 19.07.2026 को 18.30 बजे खुलकर अगले दिन 02.45 बजे पटना पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 08623 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल पटना जं. से दिनांक 20.07.2026 को 05.30 बजे खुलकर 15.15 बजे रांची पहुंचेगी ।
4. गाड़ी सं. 08604/08603 रांची-गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल (लोहरदगा-टोरी-लातेहार-डालटनगंज के रास्ते) –
गाड़ी सं. 08604 रांची-गढ़वा रोड जं. अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल रांची से दिनांक 18.07.2026 को 17.30 बजे खुलकर 23.45 बजे गढ़वा रोड जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 08603 गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल गढ़वा रोड जं. से दिनांक 19.07.2026 को 01.00 बजे खुलकर 06.15 बजे रांची पहुंचेगी ।
5. गाड़ी सं. 08602/08601 रांची-गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल (लोहरदगा-टोरी-लातेहार-डालटनगंज के रास्ते) –
गाड़ी सं. 08602 रांची-गढ़वा रोड जं. अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल रांची से दिनांक 19.07.2026 को 19.45 बजे खुलकर अगले दिन 01.00 बजे गढ़वा रोड जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 08601 गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल गढ़वा रोड जं. से दिनांक 20.07.2026 को 01.15 बजे खुलकर 06.15 बजे रांची पहुंचेगी ।



