Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News ;सिंहभूम चैम्बर की 5वीं क्रिकेट प्रीमियर लीग 13–14 जनवरी को, ट्यूबमेकर्स ग्राउंड में खेला जाएगा रोमांचक टूर्नामेंट
Breaking News

Jamshedpur News ;सिंहभूम चैम्बर की 5वीं क्रिकेट प्रीमियर लीग 13–14 जनवरी को, ट्यूबमेकर्स ग्राउंड में खेला जाएगा रोमांचक टूर्नामेंट

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय पाँचवीं क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीपीएल) का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 13 एवं 14 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे से ट्यूबमेकर्स ग्राउंड में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर चैम्बर सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

READ MORE :Jamshedpur News :सी पी समिति मध्य विद्यालय और राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुलबस्ती का वन भोज भांगा पहाड़ में संपन्न

 खेल और सौहार्द का संगम

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर केवल व्यापारिक समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने बताया कि सीपीएल का आयोजन प्रतिवर्ष इसलिए किया जाता है ताकि व्यस्त व्यवसायिक जीवन के बीच सदस्य स्वस्थ मनोरंजन, आपसी मेलजोल और खेल भावना का आनंद ले सकें।

 13 जनवरी को होगा उद्घाटन समारोह

पाँचवीं क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य उद्घाटन 13 जनवरी (मंगलवार) को प्रातः 9:50 बजे ट्यूबमेकर्स ग्राउंड में होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी एसपी, पूर्वी सिंहभूम कुमार शिवाशीष उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव श्री सौरव तिवारी शिरकत करेंगे। यह जानकारी चैम्बर के मानद महासचिव पुनीत काउंटिया ने दी।

READ MORE :Jamshedpur News :टाटानगर सेक्शन में यात्री ट्रेनों की देरी पर सांसद बिद्युत बरण महतो सख्त, जीएम को लिखा पत्र; महाप्रबंधक ने बताई वजह—कहा जल्द होगा समाधान

 मैदान में उतरेंगी छह टीमें

इस टूर्नामेंट में केवल चैम्बर सदस्यों की छह टीमें भाग लेंगी, जो लीग प्रारूप में आपस में मुकाबले खेलेंगी। इन टीमों में पीएसटी 11, पीआरडब्ल्यू 11, टैक्स एंड फाइनेंस 11, व्यापार एवं वाणिज्य 11, इंडस्ट्री 11 और एग्जीक्यूटिव 11 शामिल हैं। सभी टीमों में अनुभवी कप्तान और मेंटर नियुक्त किए गए हैं, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है।

 आयोजन को सफल बनाने की अपील

सीपीएल को सफल बनाने में अंशुल रिंगसिया, मनोज गोयल, कौशिक मोदी, अनंत मोहनका, हर्ष बकरेवाल और अमन अग्रवाल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी चैम्बर सदस्यों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल महोत्सव को यादगार बनाएं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :गोल्ड मेडल प्राप्त श्रेया अधरजी को रानी गुप्ता ने किया भब्य स्वागत

February 9, 2026

AAJ KA RASIFAL :09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

February 9, 2026

Jamshedpur News :जुगसलाई नगर परिषद चुनाव , अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने किया क्षेत्र का तूफानी दौरा, रविदास व मुखी समाज के साथ बैठक

February 8, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.