
जमशेदपुर। श्री श्याम कला भवन चांडिल के सदस्यों की एक बैठक में दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। रविवार को कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता मे अैछा संपन्न हुई। बैठक मे सह संयोजक दुर्गा चौधरी ने कहा की आगामी 10 मार्च सोमवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रघुनाथपूर से चांडिल श्याम मंदिर तक निशान पद यात्रा का आयोजन किया गया है। सभी श्याम प्रेमी 12 किलो मीटर पैदल यात्रा कर चांडिल बाजार स्थित श्याम मंदिर मे निशान समर्पित करेंगे। साथ ही रात्रि 7 बजे से श्याम मंदिर मे भजन संकीर्तन किया जाएगा और सभी श्याम प्रेमियों के लिए मंदिर परिसर मे प्रसाद की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा की 11 मार्च को प्रात 10 बजे मंदिर परिसर मे बाबा श्याम का ज्योति पाठ होगा एवं बारस का ज्योत प्रज्वलित किया जायगा। सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा बैठक मे मुख्य रूप से सह संयोजक दुर्गा चौधरी, पवन शर्मा, मोंटी चौधरी, श्रवण जालान, अश्विनी शर्मा, बिकास रूंगटा, रवि शर्मा, सुभाष शर्मा, रोहित चौधरी, हरीश सुल्तानिया, नेका पाल, बाबूलाल सुल्तानिया आदि उपस्थित थे।




