
जमशेदपुर,:
रंगरेटा महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज टिनप्लेट खालसा क्लब में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 27 और 28 दिसंबर को शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी तथा चार साहिबजादों का शहीदी दिहाड़ा बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ एग्रिको मैदान में मनाया जाएगा।


बैठक में महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि 2017 से लगातार यह आयोजन एग्रिको मैदान में हो रहा है और हर वर्ष इसमें देशभर से बड़ी संख्या में संगत भाग लेती है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कथावाचक, कीर्तन जत्थे और टाडी जत्थे देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का संचालन तरसेम सिंह ने किया, जबकि सुखदेव सिंह मिट्ठू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सरदार कुंदन सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह, गुरदयाल सिंह मानावाल, जसवीर सिंह पादरी, साहब सिंह साबू, कश्मीर सिंह चीमा, बलविंदर सिंह कवि, अवतार सिंह, संतोष सिंह चीमा, मनोहर सिंह, परमजीत सिंह, बंटी सिंह, जगतार सिंह चीमा, सुखदेव सिंह, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह, करमजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में संगत मौजूद रही।
महिला संगत में सतनाम कौर, जसबीर कौर डिंपी, बलविंदर कौर, कुलवंत कौर, रणजीत कौर, बेबी कौर, चरणजीत कौर, रिंकी कौर, अजीत कौर, राज कौर, सुनीता कौर, आशा कौर सहित अन्य ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रंगरेटा महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदी दिहाड़ा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बलिदान, साहस और सिख परंपरा की अमर गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।


