Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :वसुंधरा एस्टेट और स्वर्णरेखा फ्लैट के लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे सरयू राय
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :वसुंधरा एस्टेट और स्वर्णरेखा फ्लैट के लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे सरयू राय

कचरा डंपिंग से हालात चिंताजनक, दुर्गंध और गंदे पानी से लोग परेशान
BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। मानगो के वसुंधरा एस्टेट, स्वर्णरेखा फ्लैट और आसपास की आवासीय बस्तियों में रहने वाले नागरिकों की शिकायत पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मंगलवार को उस स्थान पर पहुंचे, जहां मानगो नगर निगम द्वारा घरों और सड़कों से उठाए गए कूड़े-कचरे को डंप किया जा रहा है। मौके का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने वहां की स्थिति को चिंताजनक बताया।
सरयू राय ने कहा कि कचरा डंपिंग स्थल पर इतनी दुर्गंध है कि वहां रहना मुश्किल हो रहा है। कचरे से निकलने वाला गंदा पानी रिसकर स्वर्णरेखा फ्लैट की ओर जा रहा है। मंदिर के आसपास काला और दुर्गंधयुक्त पानी जमा हो गया है। यही पानी चापाकल के पास भी जमा हो रहा है।
सरयू राय ने बताया कि मौके पर उनके साथ गए दो लोगों को भी वहां पहुंचने के बाद शारीरिक परेशानी महसूस हुई। इलाके में पहुंचते ही एक व्यक्ति की कोहनी में खुजली होने लगी, वह हिस्सा फूल गया और जलन भी होने लगी। इससे यह आशंका पैदा होती है कि कचरा डंपिंग के कारण किसी प्रकार के हानिकारक तत्व आसपास के वातावरण में फैल रहे हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की आवश्यकता बताई।
श्री राय ने बताया कि खाली जमीन के जिस हिस्से में पहले कचरा डंप किया जा रहा था, वहां के लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद कचरा दूसरी तरफ डंप किया जाने लगा। यह क्षेत्र स्वर्णरेखा फ्लैट के आसपास का है और यहीं स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के एक डिवीजन के कार्यपालक अभियंता का कार्यालय भी स्थित है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के कर्मचारी भी बाहर आए और अपनी परेशानी बताई। कर्मचारियों का कहना था कि कचरा कार्यालय की चौखट तक पहुंच जाता है और दुर्गंध के कारण वहां काम करना मुश्किल हो रहा है।
सरयू राय के अनुसार, करीब एक माह पहले मानगो नगर निगम की मेयर ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उस समय 15 दिनों के भीतर कचरा डंपिंग की व्यवस्था को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की बात कही गई थी। श्री राय ने कहा कि निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिस स्थान पर पहले कचरा डंप किया जाता था, वहां अब भी कचरा डंप हो रहा है।
सरयू राय ने मानगो नगर निगम के एक जिम्मेदार अधिकारी से फोन पर बात की और तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मैदान के एक हिस्से में चारों तरफ से बंद टीन का शेड बनाया जा सकता है। वहां दो कॉम्पैक्टर लगाए जाएं और कचरा पहुंचते ही उसे कॉम्पैक्ट कराकर निर्धारित स्थान पर भेजा जाए। उन्होंने विशेष रूप से सुझाव दिया कि गीले कचरे से निकलने वाला पानी बाहर न फैले, इसके लिए उचित व्यवस्था की जाए। इससे आसपास के आवासीय क्षेत्रों में दुर्गंध और गंदे पानी के फैलाव को नियंत्रित किया जा सकेगा।
सरयू राय ने कहा कि उन्होंने इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में जाकर वहां के कचरा ट्रांसफर स्टेशनों की व्यवस्था देखी है। वहां स्थायी रूप से दो-तीन कॉम्पैक्टर लगाए गए हैं और कचरे को व्यवस्थित तरीके से प्रोसेस कर आगे भेजा जाता है। यदि मानगो नगर निगम तत्काल ट्रांसफर स्टेशन जैसी व्यवस्था नहीं कर सकता तो कम से कम एक दालाननुमा ढांचा बनाया जाए, जो चारों ओर से ढंका हो। कचरे को खुले में रखने की बजाय उसे ढंके हुए स्थान पर रखा जाए और जल्द से जल्द वहां से हटाने की व्यवस्था की जाए।
सरयू राय ने कहा कि आवासीय क्षेत्र के बीच इस तरह खुले में कचरा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। नगर निगम को इस समस्या का स्थायी और वैज्ञानिक समाधान निकालना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में GATE 2027 और JAM 2027 आउटरीच कार्यक्रम, छात्रों को करियर अवसरों की दी जानकारी

September 30, 2026

Jamshedpur News :Tata Steel Zoological Park to organise series of programmes as part of Wildlife Week Celebration–2026

September 30, 2026

Jamshedpur News :टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क द्वारा वन्यजीव सप्ताह समारोह–2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.