
जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
सरयू राय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन की खबर बेहद मर्माहत करने वाली है। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन ने एक सफल और सार्थक जीवन जिया और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं।
उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन का स्नेह और उनका व्यक्तित्व लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ उनसे जुड़े लोगों को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
सरयू राय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा सोरेन परिवार, परिजनों और समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

