
मानगो नगर निगम के नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त को विधायक सरयू राय ने लिखा पत्र
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट और सुस्त विकास कार्यों को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने मानगो नगर निगम के नए अपर नगर आयुक्त जीतेंद्र यादव को एक विस्तृत पत्र भेजकर मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना की अद्यतन स्थिति (Current Status) पर रिपोर्ट मांगी है।

इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति पर सवाल
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS :सिख पंथ के प्रसिद्ध गुरमत प्रचारक रंजीत सिंह ढडरियां वाले 2027 में जमशेदपुर की संगत के करेंगे दर्शन
सरयू राय ने पत्र के जरिए सीधे तौर पर मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना की जमीनी हकीकत जाननी चाही है। उन्होंने पूछा है कि:
इंटेकवेल और उसमें लगी मोटरों की वर्तमान स्थिति क्या है?
प्रतिदिन नदी से कितना पानी खींचकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भेजा जा रहा है?
जल शोधन (Water Purification) मशीनों की स्थिति क्या है और किस पानी टंकी में कितने समय तक जलापूर्ति की जा रही है?
उन्होंने यह भी सवाल किया कि उपभोक्ताओं को किस समय और कितनी देर पानी मिल रहा है?
बिना पानी आपूर्ति के आ रहा बिल, आधी रात को सप्लाई क्यों?
विधायक ने क्षेत्र की पाइपलाइन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि मानगो के किन मोहल्लों में पाइपलाइन बिछी है और कहाँ आपूर्ति हो रही है। राय ने उन इलाकों की सूची मांगी है जहाँ पाइपलाइन होने के बावजूद पानी नहीं आ रहा, या फिर जहाँ रात 12 बजे से 2 बजे के बीच पानी सप्लाई किया जा रहा है।
सबसे गंभीर मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता शिकायत कर रहे हैं कि घरों में पानी नहीं आ रहा, लेकिन पानी का बिल नियमित पहुंच रहा है। इसकी सच्चाई क्या है? इसके अलावा, उन्होंने बालीगुमा टंकी तक एनएच 33 होकर पाइपलाइन ले जाने की प्रगति और पानी टैंकरों के संचालन की भी जानकारी मांगी है।
READ MORE..GAMHARIA NEWS: काण्ड्रा स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बहाल नहीं, यात्रियों में बढ़ा आक्रोश
विधायक निधि के कार्यों में देरी और अधिकारियों की जवाबदेही
पत्र में इस बात का जिक्र है कि इंटकवेल से छह फीट मोटी बालू की परत हटाने और पक्की दीवार बनाने के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन इसकी प्रगति शून्य है। उन्होंने पूछा कि टंकियों की सफाई आखिरी बार कब हुई थी?
चूंकि अपर नगर आयुक्त जीतेंद्र यादव ने हाल ही में पदभार संभाला है, इसलिए राय ने उनसे पूछा कि उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने उन्हें क्या फीडबैक दिया है और क्षेत्र की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है? उन्होंने जिला योजना और विधायक निधि की उन योजनाओं पर भी जवाब मांगा है, जिनका शिलान्यास 3 महीने पहले हुआ था लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने पूछा कि इस विलंब के लिए दोषी कौन है?



