
जमशेदपुर। रविवार को महाभंडारे के साथ श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 36वॉं श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। रविवार की सुबह बाबा श्याम को बारस की ज्योत लेकर भोग लगाने के बाद भंडारा का शुभारंभ हुआ। लगभग पांच हजार से अधिक भक्त भंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किये। प्रसाद वितरण के लिए 11 स्टॉल लगाये गये थे। श्याम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करते हुए बाबा की जय जयकार की।
आज के भंडारा का आयोजन सरलाल इंजीनियरिंग लिमिटेड की तरफ से आयोजित किया गया था। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी धर्मपत्नी सुधा गुप्ता के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्याम बाबा की विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर राज्य, देश, समाज और जनकल्याण की कामना की। श्याम परिवार संस्था के अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका, सुरेश अग्रवाल, सुभाष शाह, नरेश अग्रवाल, उमेश शाह, कमलेश चौधरी, मोहित शाह, आशीष खन्ना आदि ने इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने व सहयोग करने पर सबों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही इतना बड़ा महोत्सव संभव हो पाता है।


