Jamshedpur News:बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में हुआ सहस्त्रघट पूजा, गूंजा भोले बाबा का जयकारा

53
AD POST

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर पहचान द्धारा सावन मास के शुभ अवसर पर रविवार को बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सहस्त्रघट पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। पंडित पुरूषोत्तम जोशी के सानिघ्य में ग्यारह पंडितों द्वारा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान से भोले बाबा की सहस्त्रघट पूजा कराई गई। सुबह 8 बजे से शुरू हुई पूजा में 21 जोडे यजमान शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर महादेव का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान महादेव का श्रृगार कर महाआरती उतारी गयी। साथ ही भगवान शिव का भव्य दरबार सजाया गया था। पंडितों ने पूजा के दौरान सावन महीने में शिव पूजा का विशेष महत्व बताया। श्रद्धालुओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी भक्ति और सामुदायिक भावना को प्रदर्शित किया। वही कई भक्तों ने भजनों की प्रस्तुति देकर भोले बाबा को रिझाया। दिन भर मंदिर परिसर भोले बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसे सफल बनाने में संस्था की संस्थापक अध्यक्ष कविता धूत और अध्यक्ष बीना देबूका के संयुक्त नेतृत्व में सचिव मोनिका बांकरेवाल, कोषाध्यक्ष पूजा मोदी, संगीता काबरा आदि महिलाओं का योगदान रहा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

16:02