Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :कॉन्सटेबल ट्रेनिंग सेन्टर मोसाबनी में रेड क्रॉस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :कॉन्सटेबल ट्रेनिंग सेन्टर मोसाबनी में रेड क्रॉस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर, 11 जून। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा कान्सटेबल ट्रेनिंग सेन्टर श्वासपुर, मुसाबनी के सहयोग से सेन्टर स्थित डिस्पेनसरी में प्रशिक्षणरत जवानों के साथ सेन्टर से जुड़े पुलिस कर्मियों ने 87 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्धाटन सेन्टर के सीटीसी के एसपी विजय आशीष कुजूर तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ, जिसमें डिस्पेन्सरी प्रभारी अरविन्द कुमार तथा जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की चिकित्सक डॉ. निर्जला झा शामिल हुई। सेन्टर एसपी विजय आशीष कुजूर ने जवानों का हौसला बढाया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव ने रक्तदान करने आये सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया, श्री सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का रक्तदान अभियान इस महीने लगातार 30 जून तक चलेगा, जिस कड़ी में 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन साकची सहित यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया के जादूगोड़ा कॉलोनी परिसर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होगा।

35वां पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन 16 जून को

जमशेदपुर, 11 जून। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह चलाये जाने वाले प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान (पी.एम.टी.बी.फ्री इंडिया) कार्यक्रम की के तहत 35वां पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन 16 जून को रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जायेगा। 16 जून को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला टी.बी. नियंत्रण विभाग द्वारा चयनित किये गये जरूरतमंद टी.बी. मरीजों के बीच रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के सहयोगी निक्षय मित्र के सहयोग से एक महीने का पौष्टिक आहार के साथ विटामिन की दवा प्रदान की जायेगी। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा इस अभियान की निर्धारित पूर्ण समय 36 माह को अगले महीने जुलाई में पूरा कर लिया जायेगा। पूरे राज्य में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एकमात्र ऐसी संस्था के रूप में इस अभियान में निबंधित है, जिसके द्वारा लगातार इस अभियान को तिथिवार चलाया गया है और अब तक निर्बाध रूप से 35वें महीने का पोषण किट वितरण किया जा रहा है।

नेत्र जांच शिविर का आयोजन पोटका में

जमशेदपुर, 11 जून। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 13 जून को भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन पोटका स्थित कदमा ग्राम में आयोजित किया जायेगा। शिविर का लाभ इस ग्राम से सटे केडो, हितकु, खुकराडीह, गोड़ाहीह और रुगरीडह के ग्रामीण उठा पायेंगे। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे शिविर का लाभ उठायें। स्वास्थ्य की उचित देखभाल हेतु चिकित्सीय परामर्श लें और जरूरत होने पर निशुल्क दवा भी शिविर में प्रदान की जायेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :Tata Steel observes National Fire Service Day at Jamshedpur

April 14, 2026

Jamshedpur News :टाटानगर रेल अस्पताल में ‘पोषण पखवाड़ा’ का आयोजन, कुपोषण के खिलाफ माताओं और बच्चों को किया गया जागरूक

April 14, 2026

Jamshedpur News : Tata Steel Tinplate Division Renovates and Reinvigorates its Crèche Facility

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.