Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: रवि शंकर नेवार को योग में PhD की उपाधि, ‘अष्टांग योग’ और ‘बौद्ध दर्शन’ से बताया व्यक्तित्व विकास का मार्ग
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: रवि शंकर नेवार को योग में PhD की उपाधि, ‘अष्टांग योग’ और ‘बौद्ध दर्शन’ से बताया व्यक्तित्व विकास का मार्ग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के फैकल्टी रवि शंकर नेवार को अष्टांग योग और बौद्ध दर्शन पर शोध के लिए टांटिया यूनिवर्सिटी से योग में पीएचडी की उपाधि मिली। जानें शोध की खास बातें।
BJNN DeskBy BJNN DeskJune 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के योग विभाग में कार्यरत फैकल्टी रवि शंकर नेवार ने शिक्षा और अध्यात्म के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान के श्री गंगानगर स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी ने उन्हें योग के क्षेत्र में पीएचडी (PhD) की उपाधि से सम्मानित किया है। उनके शोध का विषय “महर्षि पतंजलि का अष्टांग योग एवं भगवान बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” था। यह शोध आधुनिक दौर में बढ़ रहे मानसिक तनाव और मनोविकारों को दूर कर एक सहज और सरल जीवन जीने का वैज्ञानिक मार्ग प्रस्तुत करता है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ‘राजेंद्र विद्यालय घुटिया’ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शानदार आयोजन, छात्रों ने लिया निरोग जीवन का संकल्प

पतंजलि और बुद्ध के दर्शन का अनूठा संगम

अपने शोध में रवि शंकर नेवार ने भारतीय आर्ष ग्रंथों, पतंजलि योगदर्शन और बौद्ध दर्शन का गहराई से विश्लेषण किया है। शोध के अनुसार, यद्यपि दोनों विचारधाराओं की सैद्धांतिक और वैचारिक अवधारणाओं में भिन्नता है, लेकिन अंतिम लक्ष्य की दृष्टि से दोनों ही मानव व्यक्तित्व को समग्रता और पूर्णता प्रदान करती हैं। शोध में स्पष्ट किया गया है कि आधुनिक युग में विखंडित होते व्यक्तित्व, अवसाद और चिंताओं का स्थायी समाधान इन दोनों मार्गों के एकीकरण में छिपा है। इसके अभ्यास से शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्तर पर सुविकसित व्यक्तित्व पाया जा सकता है।

गाइड डॉ. रामदेवा राम आलडिया का जताया आभार

इस सफलता पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रवि शंकर नेवार ने कहा कि यह उपलब्धि उनके शोध मार्गदर्शक (गाइड) डॉ. रामदेवा राम आलडिया के निरंतर समर्थन के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि डॉ. आलडिया की अंतःदृष्टि और प्रोत्साहन ने ही इस कठिन विषय को सही दिशा और गहराई प्रदान की। यह शोध प्राचीन भारतीय ज्ञान को आज की आधुनिक जीवनशैली के साथ व्यावहारिक रूप से जोड़ने का एक सफल प्रयास है।

READ MORE :Indian Railways news :रेलवे का बड़ा फैसला, बिना टिकट पकड़े गए तो अब कटेगा दोगुना जुर्माना, गजट नोटिफिकेशन जारी

कई वर्षों से गढ़ रहे हैं योग के बेहतरीन शिक्षक

रवि शंकर नेवार पिछले कई वर्षों से जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में योग की उच्च शिक्षा दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार हुए कई छात्र वर्तमान में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में ‘योग इंस्ट्रक्टर’ और शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों में योग शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर निभा रहे कई जिम्मेदारियां

अकादमिक जगत के अलावा रवि शंकर नेवार योग की विभिन्न संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह वर्तमान में:

  • स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया के ‘योग मास्टर ट्रेनर’ हैं।

  • इंडियन योग एसोसिएशन के ‘लाइफ मेंबर’ हैं।

  • ‘योगासन भारत’ के नेशनल जज हैं।

  • योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड (पैरा योगासन) के स्टेट कोऑर्डिनेटर हैं।

  • पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर आसीन हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :Tata Steel Foundation Strengthens Support to Health Department’s Malaria Response Across East Singhbhum

July 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : न्युवोको विस्टास ने सूरत में शुरू किया लिमला सीमेंट प्लांट, पश्चिमी भारत में बढ़ाया कारोबार

July 11, 2026

Seraikela Kharsawan News :SIR में राजनीतिक दलों की सुस्ती कहीं चुनावी गणित न बिगाड़ दे, 1132 प्रस्तावित बूथों पर उनकी सक्रियता की असली परीक्षा

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.