
जमशेदपुर – रंगरेटा महासभा जमशेदपुर की ओर से रविवार को बिहार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा का सर्किट हाउस में गर्मजोशी से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीर और शाल भेंट कर श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया गया।
महासभा के अध्यक्ष और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महासचिव सुखदेव सिंह मिट्ठू, अमृत सिंह, जगतार सिंह चीमा, करमजीत सिंह कर्म समेत महासभा के अन्य पदाधिकारियों ने भी उपाध्यक्ष लक्खा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई, साथ ही आगामी शहीद बाबा जीवन सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पटना साहिब में आयोजित होने वाले “चेतना मार्च” और नगर कीर्तन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। लक्खा जी ने इस आयोजन को एक आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना का प्रतीक बताया और अपनी भागीदारी का संकेत दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना भी था। उपस्थित सदस्यों ने बताया कि इस तरह के संवाद और मेल-जोल समाज के समावेशी विकास के लिए जरूरी हैं।
Jamshedpur News : दिनेश कुमार दूसरी बार सीपी समिति अध्यक्ष निर्वाचित, सर्वसम्मति से मिला समर्थन


