Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :गोड्डा गैंगरेप पर भड़के रघुवर दास, पूछा– किसके इशारे पर दबाया गया मामला?
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :गोड्डा गैंगरेप पर भड़के रघुवर दास, पूछा– किसके इशारे पर दबाया गया मामला?

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 9, 2025Updated:June 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर:
झारखंड एक बार फिर शर्मसार हुआ है, और इस बार दिल दहला देने वाली घटना राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह क्षेत्र बरहेट विधानसभा अंतर्गत सुंदरपहाड़ी (गोड्डा जिला) से सामने आई है। यहां एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।

इस घटना पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मौजूदा सरकार और खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि “यह झारखंड का दुर्भाग्य है कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में ही आदिवासी बेटियां सबसे असुरक्षित हो गई हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है, राज्यभर में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”

किसके दबाव में चुप हैं मुख्यमंत्री?
रघुवर दास ने आरोप लगाया कि घटना को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने पूछा, “आख़िर किसके इशारे पर यह शर्मनाक कृत्य छुपाने का प्रयास किया गया?” उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी झारखंड की स्थिति की कल्पना भी भयावह है।

झारखंड के अन्य जिलों में भी हालात चिंताजनक
पूर्व मुख्यमंत्री ने बोकारो, साहिबगंज, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और रांची में हालिया महिला अपराध की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि “ललपनिया में आदिवासी महिला से दुष्कर्म की कोशिश, रुबिका पहाड़िया की हत्या और अन्य जिलों में लगातार हो रही घटनाएं इस सरकार की विफलता की गवाही दे रही हैं।”

कड़ी सजा और मुआवजे की मांग
रघुवर दास ने सरकार से मांग की कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए इस केस की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाए और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही, पीड़िता को सीआरपीसी की धारा 357A और झारखंड पीड़ित सहायता योजना 2012 के तहत ₹4 लाख का अविलंब मुआवजा दिए जाने की मांग की।

नारी सुरक्षा पर सवाल
रघुवर दास ने कहा, “नारी शक्ति समाज, राज्य और राष्ट्र की ताकत है। अगर वे ही असुरक्षित हैं तो यह पूरी शासन व्यवस्था की असफलता है। मुख्यमंत्री अब तो मुंह खोलें और जनता को बताएं कि वे आखिर किस दबाव में चुप हैं।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS:वार्ड 32 में लगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, 128 मरीजों की हुई जांच व बंटी दवाइयां

September 16, 2026

Jamshedpur Women’s University में पहली बार मनाया गया Engineers Day, कुलपति प्रो. इला कुमार ने छात्राओं को दिया खास संदेश

September 16, 2026

Aaj Ka Rashifal :16 सितम्बर 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.