
जमशेदपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड प्रदेश के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई के पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। बिना किसी प्रतिद्वंद्विता और विरोध के हुए चुनाव में प्रतीक अग्रवाल को अध्यक्ष, ऋषि जालान को महासचिव तथा केशव गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: नारायणा NSAT 2026 का 21वां संस्करण लॉन्च, टॉप रैंकर्स को कैश अवार्ड और 90% तक स्कॉलरशिप
युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने पर जोर
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल और जिला सचिव बिमल बकरेवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन की ओर से कहा गया कि जिला अग्रवाल सम्मेलन के नेतृत्व में युवा शक्ति के सक्रिय जुड़ाव से संगठन के सामाजिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। युवाओं को समाज के बेहतर भविष्य के लिए संगठित करते हुए नई ऊर्जा और विचारों के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस और बोनस समझौते पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन
समाजहित और जनसेवा को प्राथमिकता
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं को साथ लेकर समाजहित और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। संगठन की युवा इकाई के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की बात कही गई।

