
जमशेदपुर, 20 जून 2026
पूर्वी सिंहभूम जिला खेल विभाग की ओर से आज युवा पीढ़ी को नशे की गर्त से बचाने के लिए एक बेहतरीन पहल की गई। प्रतिबंधित मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन और उसके घातक दुष्परिणामों के खिलाफ शनिवार को कदमा स्थित वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र में एक विशेष नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता और युवाओं को नशे के जाल से निकालकर खेल की दुनिया से जोड़ना है।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: मुहर्रम पर सुरक्षा और व्यवस्था सख्त, उपायुक्त और SSP ने दिए कड़े निर्देश
खिलाड़ियों ने गूंजाए नारे, समाज को दिया बड़ा संदेश
अभियान के तहत वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों (कोचेस) और युवा खिलाड़ियों ने एकजुट होकर प्रशिक्षण केंद्र और स्थानीय विद्यालय के आसपास के रिहायशी इलाकों में एक विशाल पैदल मार्च (रैली) निकाला। रैली के दौरान खिलाड़ियों के हाथों में तख्तियां थीं और उनके जोश से पूरा इलाका गूंज उठा।
खिलाड़ियों ने “जीवन बर्बाद मत करो, परिवार के सुख के लिए नशे से दूर रहो”, “नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो”, और “स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र” जैसे बेहद प्रेरणादायक और प्रभावी नारों के जरिए राहगीरों और स्थानीय लोगों को जागरूक किया।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, कस्तूरबा स्कूल और बनकटा में विधिक जागरूकता शिविर
खेल विभाग की युवाओं से अपील: खेल को बनाएं जीवन का हिस्सा
जिला खेल विभाग के अधिकारियों ने इस मौके पर आम नागरिकों, विशेषकर छात्र-छात्राओं और युवाओं से एक खास अपील की। विभाग का कहना है कि युवा देश का भविष्य हैं, उन्हें किसी भी प्रकार के नशे से दूरी बनाकर खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। खेल न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। एक नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए हर नागरिक को आगे आकर अपना सक्रिय सहयोग देना होगा।

