
जमशेदपुर। होली मे यात्रियो की हो रही भीड़ को देखते हुए चक्रधरपुर रेल डिवीजन ने टाटा -कटिहार के बाद टाटा – बक्सर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मूरी -बोकारो धनबाद,जेसीडीह,मोकामो ,पटना ,आरा के रास्ते बक्सर आना जाना करेगी। यह ट्रेन एक फेरे लगाएगी।इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
टाटा से बक्सर का यह होगा समय
टाटा से ट्रेन संख्या 08183 टाटा- बक्सर 12 मार्च शाम के 4.20 मिनट प्रस्थान करेगी। उसके बाद चांडिल 5.20 आगमन –5.22 प्रस्थान ,मूरी 6.30 आगमन –6.32 प्रस्थान,बोकारो स्टील सिटी 7.35 आगमन –7.37 प्रस्थान, चन्द्रपूरा – 8.25 आगमन –8.27 प्रस्थान,धनबाद रात के 9.40 आगमन –9.45 प्रस्थान,चित्तरजंन रात 11.20 आगमन –11.32 प्रस्थान,मधूपूर 12.01आगमन 12.03 प्रस्थान,जेसीडीह 12.32 आगमन 12.32 प्रस्थान ,झाझा रात के 1.45 आगमन 1.50प्रस्थान,क्यूल 2.28 आगमन 2.30 प्रस्थान,मोकामो 2.54आगमन 2.56 प्रस्थान , पटना साहेब 3.50आगमन 3.52 प्रस्थान, पटना सुबह 4.30 आगमन 4.40 प्रस्थान, दानापूर सुबह 4.55 आगमन 4.57 प्रस्थान, आरा 5.30आगमन 5.32 प्रस्थान करेगी। और 13 मार्च की सुबह 7.45 मिनट में बक्सर पहुंचेगी।
बक्सर –टाटा का यह होगा समय
बक्सर से ट्रेन संख्या 08184 बक्सर –टाटा होली स्पेशल 13 मार्च को सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी। उसके बाद आरा 11.00 आगमन,11.02 प्रस्थान, दानापूर 11.35 आगमन 11.37 प्रस्थान,पटना 1.00आगमन 1.10 प्रस्थान , पटना साहिब 1.36 आगमन ,1.38 प्रस्थान, मोकामो 2.30आगमन ,2.32 प्रस्थान, क्यूल 4.20 आगमन4.22 प्रस्थान, झाझा 05.05आगमन,05.10 प्रस्थान, जेसीडीह 5.48 आगमन 5.50प्रस्थान, मधूपूर6.15 आगमन ,6.17 प्रस्थान, चित्तरजंन 7.08 आगमन 7.10 प्रस्थान,धनबाद 9.10आगमन 9.15 प्रस्थान,चन्द्रपूरा 10.58 आगमन 11.00प्रस्थान, बोकारो स्टील सिटी 11.35 आगमन 11.37 प्रस्थान, मूरी 12.50आगमन 12.52 प्रस्थान,चांडिल रात के दो बजे आगमन और 2.02 बजे प्रस्थान करेगी। उसके बाद सुबह तीन बजे टाटानगर पहुंचेगी।
मालदा टाउन- रामपूरहाट होकर चलेगी टाटा –कटिहार होली स्पेशल.
होली मे ट्रेनों की हो रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पुर्व रेलवे ने टाटा – कटिहार के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की निर्णय लिया है।
इस ट्रेन का मार्ग टाटा – आसनसोल- मालदा टाउन के रास्ते होगा। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
टाटा से कटिहार होली स्पेशल का समय
टाटा से ट्रेन संख्या 08181 टाटा –कटिहार होली स्पेशल 12 मार्च को दोपहर के एक बजे रवाना होगी। इसके बाद चांडिल दोपहर 1.55 आगमन-1.57 प्रस्थान, पुरुलिया दोपहर 2.40 आगमन- 2.52 प्रस्थान, जयचंडी पहाड़ा दिन 3.28 आगमन- 3.30 प्रस्थान,आसनसोल 4.50 आगमन- 4.55 प्रस्थान,अंडाल शाम के 5.20 आगमन- 5.22 प्रस्थान,संथिया रात 7.05 आगमन- 7.07 प्रस्थान,रामपूर हाट 7.45 आगमन- 7.50 प्रस्थान, मालदा टाउन रात के 11.10 आगमन – 11.20 प्रस्थान उसके बाद कटिहार रात के दो बजे कटिहार पहुंचेगी।
कटिहार से टाटा होली स्पेशल ट्रेन
कटिहार से ट्रेन संख्या 08182 कटिहार -टाटा होली स्पेशल 13 मार्च को सुबह 3.50 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद मालदा टाउन सुबह 6.25 आगमन-6.35 प्रस्थान,रामपूरहाट सुबह –8.22 आगमन-8.27 प्रस्थान, संथिया सुबह 8.53 आगमन- 8.55 प्रस्थान, अंडाल सुबह 10.30 आगमन- 10.55 प्रस्थान, आसनसोल 11.30 आगमन- 11.35 प्रस्थान, जयचंडी पहाड़ा दिन 12.20 आगमन-12.25 प्रस्थान, पुरुलिया दोपहर 1.10 आगमन- 1.12 प्रस्थान, चांडिल दोपहर 1.58 आगमन –2.00 प्रस्थान और शाम के चार बजे टाटा पहुंचेगी।


