
जमशेदपुर,। सिख समाज के लिए यह गर्व का विषय है कि शहर के प्रख्यात सिख धर्म प्रचारक एवं चिंतक भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी के विचार अब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।
सिखों का लोकप्रिय पंजाबी चैनल चड़दीकला टाइम्स टीवी ने अपने विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम “आओ बनिए गुरसिख प्यारा” में उनके संदेश को शामिल कर जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में खालसा सृजन दिवस के वास्तविक संदेश और प्रचलित धारणाओं के बीच अंतर पर प्रश्न पूछे गए, जिनमें जमशेदपुरी के विचारों को आधार बनाया गया।


इस अवसर पर भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा, “मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि प्रतिष्ठित टीवी चैनल ने मेरे विचारों को देशभर तक पहुँचाया। इससे सिख इतिहास और गुरुओं की बाणी का प्रसार नई पीढ़ी तक हो रहा है।”
उन्होंने बताया कि इससे पहले कनाडा के एक प्रमुख समाचार पत्र ने भी उनके विचारों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनके विचारों की मान्यता, सिख धर्म की शिक्षाओं के वैश्विक प्रसार का प्रतीक है।
जमशेदपुर के सिख समाज ने इसे शहर के लिए प्रेरणादायक क्षण बताया और भाई जमशेदपुरी को बधाई दी।


