
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्य सह युवा नेता सन्नी संघी ने पिछले 48 घंटों में घटित दो बड़ी आपराधिक घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। सोनारी स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती और दुकान मालिक को घायल करने की घटना तथा बिस्टुपुर गुरुद्वारा के पास आगीवाल व्यापारी से लूट की वारदात की उन्होंने कड़ी निंदा की है।


सन्नी संघी ने कहा कि दिनदहाड़े लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो व्यापारी सुरक्षित माहौल में व्यापार कैसे करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए जिला प्रशासन से आग्रह किया कि अनैतिक गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


