Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :पेड़ काट कर, उस पर पंखा लगा कर लैपटॉप इंसान ही चला सकता है
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :पेड़ काट कर, उस पर पंखा लगा कर लैपटॉप इंसान ही चला सकता है

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 8, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आकर्षण का केंद्र बन रही हैं वन विभाग के अतिथि गृह में कलाकारों की पेंटिंग्स

नेशनल आर्ट कैंप का दूसरा दिन

जमशेदपुर। सुबह के दस बज रहे थे। वन विभाग के विश्राम गृह (पायल सिनेमा रोड, मानगो) के लॉन में अलग-अलग कृतियां आकार ले रही थीं। कहीं स्केच तैयार था तो कहीं रंग भरा जा रहा था। कहीं स्त्री-पुरुष के पेड़ की शाखा के नीचे बैठ कर प्रेमालाप का दृश्य था, तो कहीं मां भवानी की पेंटिंग को अंतिम रुप दिया जा रहा था। कुछ लोग कैनवास स्टैंड को दुरुस्त कर उस पर कैनवास रखने की तैयारी में थे तो कुछ लोग लाल चाय की चुस्कियों के बीच विषय तय कर रहे थे।
यह सब चार दिनों तक चलने वाले नेशनल आर्ट कैंप में आए हुए कलाकार हैं। ये यहां 9 नवंबर तक रहेंगे। कोई मोबाइल फोन देख कर विषय का चयन कर रहा है तो कोई गुमसुम होकर आसमान की तरफ ताक रहा है। कोई कैनवास पर फटाफट रंगों का चयन कर रहा है तो कोई रंगों की क्वालिटी को लेकर नाखुश है।
शहर की जानी-मानी चित्रकार मुक्ता गुप्ता की संस्था ‘अन्विति’ की तरफ से यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन हो रहा है। कलाकारों की कला देखते ही बनती है। सुबह के वक्त सभी रेडी होकर अपने-अपने कैनवास के सामने हैं। दो कैनवासों के बीच 10 फीट से ज्यादा की दूरी है। ये जब अपने काम से ब्रेक लेते हैं तो आपस में गुफ्तगू करते हैं। 25 कलाकारों की जुटान है। प्रायः लोग एक-दूसरे को जानते हैं। घर-परिवार के बारे में बातचीत करते हैं। जो पहली बार जमशेदपुर आए हैं, वो आयोजक के आतिथ्य की सराहना करते नहीं थकते। कई को 9 के पहले जाना है। कई 9 तक रहेंगे।
यहां जुटे कलाकारों को कोई थीम नहीं दी गई है। कुछ स्वर्गीय रतन टाटा का स्केच बना रहे हैं तो कोई मां भवानी की पेंटिंग बना कर खुद में प्रसन्न है। यहां झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और न जाने कहां-कहां के कलाकार आए हुए हैं।
रांची से आए कलाकार दीपांकर कर्मकार की पेंटिंग ध्यान खींचती है। उनका कांसेप्ट सबसे जुदा है। उनकी तस्वीर में दिख रहा है कि इंसान को विकास तो चाहिए पर विनाश की कीमत पर। वह पेड़ पर पंखा लगा रहा है और उसी पेड़ की एक शाखा पर बैठ कर लैपटॉप भी चला रहा है। दीपांकर की इस कलाकृति में गहरा आक्षेप हैःबुद्धजीवियों पर। उन्होंने अपनी पेंटिंग में यही बताने का प्रयास किया है कि इंसान नेचर को बर्बाद करने की कीमत पर भी विकास चाहता है।

 

अब जमशेदपुर में ये कलाकार आए हुए हैं तो रतन टाटा को कैसे भूल सकते हैं।

रतन टाटा की तस्वीर बनाने वाले कलाकार डॉ. मल्लिकार्जुन बागोड़ी कलबुर्गी (कर्नाटक) के रहने वाले हैं। जब यह जमशेदपुर के लिए चले थे, तभी इन्होंने तय कर लिया था कि वह अपनी पेंटिग में दिखाएंगे कि रतन टाटा कैसे थे और शहर को लेकर उनका कांसेप्ट कैसा था। इन्होंने सिर्फ रतन टाटा की ही तस्वीर नहीं बनाई है बल्कि जमशेदपुर शहर को भी अपनी पेंटिंग में स्थान दिया है।

 

कोई कलाकार खाली नहीं। सभी अपनी-अपनी पेंटिंग्स में लगे हुए हैं। भोपाल से आए आर. अखिलेश हों या फिर रांची के रामानुज शेखर। अपने शहर जमशेदपुर के जॉयदेव चटर्जी हों या फिर बिप्लब रॉय, अशोक कुमार मइती, कृष्णा महतो, या फिर बोकारो से पधारे रणजीत कुमार। यहां असम से पधारे कौशलश कुमार भी व्यस्त हैं और जमशेदपुर के पब्लिक विश्वास। बिहार की वीरभूमि बक्सर के नरेंद्र कुमार भी व्यस्त हैं तो कोलकाता से पधारे संजय मजूमदार भी व्यवस्त हैं। इनकी कलाकृतियों को देखना हो तो आपको सुबह 11 से शाम के पांच बजे तक वन विभाग के अतिथि गृह में जरूर जाना चाहिए। देखने के लिए बहुत कुछ है, समझने के लिए भी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

GONDA NEWS: सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में PWL सितारों का जलवा, यश और दीपक पूनिया ने जीते स्वर्ण

May 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आर वी एस कॉलेज में ‘प्रोवेनान्स 6.0’ का शानदार समापन, डीजे और कॉमेडी ने बांधा समां

May 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील का बंपर मुनाफा, FY2026 में 243% उछलकर 10,886 करोड़ रुपये हुआ नेट प्रॉफिट

May 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.