Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » jamshedpur news :कुख्यात महिला गैंगस्टर ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार, मामूली विवाद पर गुर्गों से कराया था जानलेवा हमला
Breaking News

jamshedpur news :कुख्यात महिला गैंगस्टर ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार, मामूली विवाद पर गुर्गों से कराया था जानलेवा हमला

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर.

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद अपने हथियारबंद गुर्गों से एक परिवार पर जानलेवा हमला कराने वाली कुख्यात महिला गैंगस्टर प्रिया सिंह उर्फ ‘चटनी डॉन’ को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. 15 जून 2026 को आदर्श नगर, ग्वाला बस्ती में हुई इस हिंसक वारदात के बाद से पूरे इलाके में खौफ और आतंक का माहौल व्याप्त था. वादिनी पूजा देवी की लिखित शिकायत पर सोनारी थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की है.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

बच्चे को बचाने के लिए टोकने पर भड़की ‘चटनी डॉन’

घटना के संबंध में दर्ज कांड के अनुसार, ग्वाला बस्ती निवासी ओम प्रकाश सिंह अपने घर के पास बैठे थे और दरवाजे पर एक छोटा बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था. इसी दौरान पवन यादव नामक चालक अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को बेहद तेज गति और लापरवाही से लेकर वहां से गुजरा, जिससे खेल रहा बच्चा बाल-बाल बचा. जब ओम प्रकाश ने गाड़ी रोककर उलाहना दिया कि देख कर गाड़ी चलाया करो, अभी बच्चा दब जाता, तो इस मामूली सी बात पर पवन यादव ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच कार में बैठी पवन की पत्नी प्रिया सिंह उर्फ ‘चटनी डॉन'( सोनारी क्षेत्र की एक कुख्यात आपराधिक गिरोह की सरगना) ने तुरंत फोन कर अपने गुर्गों को मौके पर बुला लिया. धारदार व घातक हथियारों से लैस होकर पहुंचे बदमाशों ने पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर कई लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जो वर्तमान में अस्पताल में इलाजरत हैं.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बाल विवाह के खिलाफ कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने उठाई आवाज, लिया बड़ा संकल्प

रंगदारी और आतंक का दूसरा नाम है ‘चटनी डॉन ‘

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर सोनारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त चटनी डॉन को दबोच लिया. पुलिस के अनुसार, प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन एक शातिर अपराधकर्मी है और उसके खिलाफ अकेले सोनारी थाना में मारपीट, लूटपाट, छिनतई, रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित कुल 15 गंभीर मामले दर्ज हैं. स्थानीय व्यवसायियों और ठेकेदारों से रंगदारी वसूलना इस गिरोह का मुख्य धंधा है, जिसके खौफ से लोग शिकायत करने भी नहीं आते थे. उसके आपराधिक इतिहास और आतंक को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी द्वारा उसे पूर्व में झारखण्ड अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत एक साल के लिए जिला बदर (तड़ीपार) भी किया जा चुका है.

पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

इस सफल छापेमारी दल में सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे के साथ पुलिस अवर निरीक्षक शिवम राज, सहायक अवर निरीक्षक संजय सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार, अवधेश पासवान, योगेश कुमार सिंह, जिरेन कच्छप, जयकांत मरांडी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस अब इस कांड में शामिल गिरोह के अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सीएसआईआर-एनएमएल ने M/S CircuOre प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया करार, खराब हो चुकी लिथियम-आयन बैटरी रिसाइक्लिंग तकनीक का हुआ हस्तांतरण

June 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: वीर शहीद गणेश हांसदा का 6वां शहादत दिवस, कोसाफलिया में ग्रामीणों और बच्चों ने वीर सपूत को किया याद

June 18, 2026

Aaj Ka Rashifal:18 जून 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 18, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.