Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया जिलाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा
Breaking News

Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया जिलाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के अंतर्गत महानगर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस दौरान खासा उत्साह देखने को मिला।

READ MORE :JAMTARA NEWS :आदिवासियों का अस्तित्व खत्म करना चाहती है झारखंड सरकार : चम्पाई सोरेन

जिलाध्यक्ष पद के लिए संजीव सिन्हा का एकमात्र नामांकन

महानगर जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया। किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी के अंदर इसे संगठनात्मक स्थिरता और नेतृत्व पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

READ MORE :Railway Alert System :छोटे स्टेशनों पर सुरक्षा अलर्ट, तेज रफ्तार ट्रेनों से पहले यात्रियों को किया जाएगा सतर्क

प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों ने भरे पर्चे

प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।

चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक की देखरेख

नामांकन की पूरी प्रक्रिया जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पारदर्शिता और अनुशासन के साथ प्रक्रिया पूरी

नामांकन के बाद जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि संगठन पर्व के तहत जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष पद को लेकर रायशुमारी की गई थी।

शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा

वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी दी कि शनिवार को दोपहर 1 बजे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रहने की संभावना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

DEOGHAR NEWS: युवा कवि हिमांशु झा की पुस्तक ‘मुझको अभी जीना है’ का हुआ भव्य लोकार्पण

June 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ‘रिदम ऑफ लाइफ’ कॉन्सर्ट 13 जून को, गूंजेंगे वेस्टर्न म्यूजिक के सुरसंगीत प्रेमियों के लिए नि:शुल्क एंट्री और पास की जानकारी

June 11, 2026

ADITYAPUR NEWS: 395 करोड़ की जलापूर्ति योजना फेल, भयंकर पेयजल संकट के खिलाफ 13 जून को आदित्यपुर में विशाल महाधरना

June 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.