
Anni Amrita


जमशेदपुर के जुगसलाई समेत विभिन्न इलाकों में एनआईए की टीम ने दबिश दी और लगातार छापेमारी कर कई लोगों से पूछताछ की. जांच के बाद टीम ने जुगसलाई के एक युवक को हिरासत में ले लिया.जानकारी के अनुसार इसी युवक को आगे फारवर्ड किया जा रहा है.
इससे पहले शहर के मानगो, आजादनगर और अन्य जगहों पर अहले सुबह से ताबड़कर छापेमारी कर एनआईए ने कई लोगों को उठाया और पूछताछ की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक की जांच में जुगसलाई के एक ही युवक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और आगे उसी की गिरफ्तारी होगी.
जानकारी के अनुसार संदिग्ध युवक के तार आतंकी संगठनों के साथ जुड़े हैं. आतंकी संगठनों के लिए पैसे जुगाड़ करना और पैसों के लेनदेन के साथ नए लड़कों को संगठन में जोड़ने में इसकी अहम भूमिका है. लेकिन अब तक इस संबंध में एनआईए द्वारा कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
बता दें कि एन आई ए ने जिहादी आतंकी समूहों के खिलाफ दक्षिण भारत में आज 19जगहों पर छापेमारी की.


