जमशेदपुर: साकची, कालीमाटी रोड, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के सामने सुपर सेंटर के पांचवी मंजिल पर स्थित शहर के सबसे प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्तरां, न्यू सुख सागर अपने गुणवत्ता के कारण ग्राहकों के जुबान पर शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए प्रसिद्ध हो गया है। भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए यहाँ भारत की सभी प्रसिद्ध शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध हैं और अब न्यू सुख सागर रेस्तरां जमशेदपुर के लोगों के बीच शाही स्वाद का अनुभव कराने के लिए तैयार है।
राठौड़ ने कहा कि उद्घाटन ऑफर के तहत 30 अप्रेल तक रुपया 1,000/- या उससे अधिक की बीलिंग पर 10 % की छूट दी जायेगी. न्यू सुख सागर के कुशल रसोइयों द्वारा निर्मित व्यंजनों को ला रहा है। न्यू सुख सागर रेस्तरां संगीतमय एवं बेहतर माहौल में अपने उच्च गुणवत्ता, स्वादिष्ट भोजन पूर्ण रूप से स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अपने ग्राहकों की सेवा में तत्पर हैं. साथ ही यहाँ न्यू सुख सागर रेस्तरां में छोटे- मोटे बर्थडे एवं किट्टी पार्टी का भी आयोजन किया जा सकता है. यहाँ इंडियन, चाईनीज एवं कांटीनेंटल, मैक्सिकन व्यंजन उपलब्ध हैं।
न्यू सुख सागर द्वारा ग्राहकों को बेहतरीन एवं प्रमाणित स्वाद को आपकी प्लेटों में लाने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है. न्यू सुख सागर में शहर का पुराना वेज रेस्तरां है जो 2002 से ही गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करके स्वादिष्ट वयंजन आप के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं. उक्त उद्धघटन समारोह में चेतन राठौड़, हितेश राठौड़, आदर्श राठौड़, शिवम राठौड़ के अलावा शहर के अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे ।



