Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:बिष्टुपुर में 25 अप्रैल को गूंजेगा वीर गंगा नारायण सिंह जयंती का ऐतिहासिक आयोजन
Breaking News

Jamshedpur News:बिष्टुपुर में 25 अप्रैल को गूंजेगा वीर गंगा नारायण सिंह जयंती का ऐतिहासिक आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर : भूमिज विद्रोह (1832-33) के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती आगामी 25 अप्रैल 2026 को बिष्टुपुर स्थित रीगल (गोपाल) मैदान में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में सिंहभूम प्रमंडल के तीनों जिलों सहित ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम से भी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन में 50 हजार से अधिक भूमिज समाज के लोगों के जुटने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह आयोजन समिति एवं भूमिज स्वशासन सरदार मुड़ा/नाया/डाकुओ व्यवस्था के अगुवाई में किया जा रहा है, जबकि पोटका विधायक संजीव सरदार को इसका मुख्य संरक्षक बनाया गया है।

*भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर*

सर्किट हाउस, जमशेदपुर में आयोजित बैठक के बाद भूमिज समाज के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर यह जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए गोपाल मैदान बिष्टुपुर को बुक कर लिया गया है, जहां सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रमंडल, जिला, विधानसभा, प्रखंड एवं जोन स्तर पर कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है और व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

*पूजा, विचार गोष्ठी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक*

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की पूजा-अर्चना से होगी, जिसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रतिनिधि भी अपने विचार रखेंगे। दोपहर के बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय दलों द्वारा सरहुल नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। शाम के समय विशाल जनसभा आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्रीगण तथा टाटा स्टील के एमडी/वीपीसीएस/टीएसएफ के चीफ को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।

*टाटा स्टील प्रबंधन से प्रतिमा स्थापना के लिए जगह की मांग करेगी समिति*

आयोजन समिति ने यह भी कहा की वो शहर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करेंगे और इसके लिए समिति टाटा स्टील प्रबदन, टाटा स्टील यूआईएसएल एवम टाटा स्टील फाउंडेशन समेत अन्य शासी निकाय से प्रतिमा स्थापना के लिए जगह की मांग करेंगे ताकि शहर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित की जा सके.

*समाज की संस्कृति और परंपरा का होगा प्रदर्शन*

आयोजन के दौरान भूमिज समाज की पारंपरिक वस्तुओं एवं व्यंजनों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित लोगों से सूची मांगी गई है। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का अवसर होगा, बल्कि समाज की संस्कृति, परंपरा और एकता को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच भी बनेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेन में हरीश चंद्र सिंह, सुदर्शन भूमिज, बलराम सिंह , भोला सरदार, राधेश्याम सिंह, विभीषण सरदार, रामपदों सरदार, भानु सरदार, बृहस्पति सरदार, सुनील कुमार सिंह, रवींद्रनाथ सिंह ताजेश्वर सिंह, कानू सिंह, ठाकुर सिंह, आदि उपस्थित थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा मोटर्स वीइकल फैक्ट्री लाइन 3 से सत्य नारायण सिंह हुए सेवानिवृत्त, यूनियन और प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई

April 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: Jamshedpur’s Shambhavi Tiwari Becomes National Topper with 100% in ISC Board, Sets Sights on Becoming a Doctor

April 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ISC बोर्ड में 100% अंक लाकर नेशनल टॉपर बनीं जमशेदपुर की शांभवी तिवारी, अब है डॉक्टर बनने का लक्ष्य

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.