जमशेदपुर। जुगसलाई के चौक बाजार में खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शहर के लोकप्रिय कपड़ों के ब्रांड सुहागन फैमिली मॉल का पांचवां अत्याधुनिक एवं पूर्ण वातानुकूलित शोरूम 2 नवंबर को खुलने जा रहा है। लगभग 10 हजार वर्गफीट में बने इस शोरूम का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता सरदार अमरप्रीत सिंह काले करेंगे।
शोरूम के उद्घाटन को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सुहागन के पार्टनर सरदार त्रिलोचन सिंह, महेंद्र सिंह सचदेव, जसप्रीत सिंह सचदेव, नवनीत सिंह सचदेव, रिशव सचदेव एवं रचित सचदेव ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जुगसलाई में पहली बार एक ही छत के नीचे लेडीज, जेंट्स और किड्स के लिए प्रीमियम एवं मिडियम रेंज के कपड़ों की विस्तृत वैरायटी उपलब्ध कराने की पहल की गई है। शोरूम में शादी-विवाह, त्योहारों और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अलग-अलग डिजाइन और बजट के परिधान मिलेंगे।
150 रुपये से शुरू होंगे बच्चों के कपड़े, 260 रुपये से साड़ी
संचालकों के अनुसार, शोरूम में महिलाओं की साड़ियां 260 रुपये से, लहंगे 2500 रुपये से और बच्चों के कपड़े 150 रुपये से उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को अलग-अलग बजट और पसंद के अनुसार खरीदारी का विकल्प मिलेगा।
साड़ी से लेकर ब्राइडल लहंगे तक की बड़ी रेंज
महिलाओं के लिए बनारसी, सिंथेटिक, कोटा, डिजाइनर, प्योर सिल्क, कांजीवरम, कॉटन और सुपरनेट साड़ियों की रेंज उपलब्ध होगी। इसके अलावा सूट पीस, चंदेरी, क्रेप, प्लाजो, शरारा, गरारा, फैंसी सूट, वेडिंग गाउन, इंगेजमेंट गाउन और ब्राइडल लहंगे भी मिलेंगे।
महिलाओं के रेडीमेड कलेक्शन में कुर्ती, लेगिंग्स, जींस, टॉप, लॉन्ग एवं शॉर्ट स्कर्ट और वेस्टर्न गाउन शामिल हैं।
पुरुषों और बच्चों के लिए भी विशेष कलेक्शन
पुरुषों के लिए रेडीमेड सूट, सेमी-स्टिच्ड सूट और वेडिंग कलेक्शन में जोधपुरी सूट सहित नए डिजाइन के परिधान उपलब्ध होंगे।
वहीं, गर्ल्स किड्स कलेक्शन में गाउन, लहंगा सूट, लॉन्ग स्कर्ट, लेगिंग्स, जींस और टॉप तथा बॉयज किड्स कलेक्शन में बाबा सूट और जींस की वैरायटी मिलेगी।
2000 रुपये की खरीदारी पर मिलेगा निश्चित उपहार
शोरूम प्रबंधन ने उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर की भी घोषणा की है। इसके तहत 2000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निश्चित उपहार दिया जाएगा। यह ऑफर छठ पूजा यानी 16 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा।
संचालकों ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी वर्गों के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और प्रतिस्पर्धी कीमतों पर कपड़े उपलब्ध कराना है। उन्हें उम्मीद है कि नया शोरूम जुगसलाई और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए एक बेहतर फैमिली शॉपिंग डेस्टिनेशन बनेगा।

