जमशेदपुर। शहरवासियों के लिए पारंपरिक मिठाइयों का एक और भरोसेमंद ठिकाना तैयार हो गया है। नाथी महाराज का नया आउटलेट 29 अप्रैल से बिष्टुपुर स्थित गजराज मैंशन में शुरू हो रहा है, जहां सुबह 11 बजे से ग्राहकों के लिए दरवाजे खोल दिए जाएंगे।
यह प्रतिष्ठान साकची मिष्ठान भंडार और बृजवासी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए तैयार किया गया है, जो 1950 से शहरवासियों को शुद्ध देसी घी से बनी मिठाइयों और पारंपरिक स्वाद का अनुभव कराते आ रहे हैं।
1950 से शुरू हुई स्वाद की विरासत
इस ब्रांड की नींव नाथी लाल गौतम द्वारा रखी गई थी, जिन्हें लोग प्यार से ‘नाथी महाराज’ के नाम से जानते हैं। उनका उद्देश्य था शुद्धता, गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद को हर घर तक पहुंचाना। समय के साथ यह नाम शहर में विश्वास और गुणवत्ता का प्रतीक बन गया।
नई शाखा में मिलेगा पारंपरिक स्वाद का अनुभव
गजराज मैंशन स्थित यह नया आउटलेट (देकाथलॉन के पास, सचदेवा सेल्स वाली गली में) ग्राहकों को देसी घी से तैयार मिठाइयों और स्नैक्स का खास अनुभव देगा। यहां पारंपरिक रेसिपी, शुद्ध सामग्री और वर्षों का अनुभव एक साथ देखने को मिलेगा।
परंपरा के साथ नई शुरुआत
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इस नई शुरुआत की घोषणा की गई थी। आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि दशकों पुरानी परंपरा और विश्वास का उत्सव है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।



