जमशेदपुर,
27 अगस्त। रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा के कमिटी गठन के पश्चात पूरे राज्य में रेड क्रॉस सोसाईटी के उद्देश्यों के अनुरूप मानवता की सेवा के कार्यों को विस्तार मिले और इसमें सभी जिलों की सहभागिता सुनिश्चित हो। प्रत्येक जिला शाखा मानवता की सेवा से पहचान बनाये तथा इसका समग्र परिणाम समाज के सभी वर्गों तक इसकी पहुंच के रूप में सामने आये, जिसमें मानवता की सेवा का भाव निहित हो। उक्त विचार रांची स्थित राजभवन में महामहिम राज्यपाल सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा श्री संतोष कुमार गंगवार ने रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्यशाखा के नवनिर्वाचित चेयरमैन बिजय कुमार सिंह को मार्गदर्शन देते हुए व्यक्त किया। महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात कर बिजय कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ तथा शॉल प्रदान किया एवं राज्यभर में रेड क्रॉस के आगामी कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण रखा।
इस दौरान उपस्थित महामहिम राज्यपाल के प्रधान सचिव सह रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने रेड क्रॉस के सभी जिलों को साथ लेकर चलने तथा झारखंड का स्वरूप कार्यक्रमों में समग्र सहभागिता के साथ दिखने की बात कही। उन्होने कहा कि न सिर्फ जिला स्तर पर बल्कि रेड क्रॉस सोसाईटी के कार्यक्रम राज्य स्तर पर भी कमिटी के देखरेख में आयोजित हो ताकि यह एक नजीर बन सके। इस दौरान राष्ट्रपति भवन कल्चरल हॉल में आयोजित रेड क्रॉस राष्ट्रीय शाखा के वार्षिक आमसभा में झारखंड से रेड क्रॉस सोसाईटी के 10 प्रतिनिधियों को भेजने की स्वीकृति प्रदान की गयी। रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्यशाखा के चेयरमैन बिजय कुमार सिंह के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला शाखा उपसचिव श्याम कुमार प्रसाद, पेट्रन विशाल कुमार, महेश कुमार सिंह, रबीन्द्र सिंह उपस्थित थें।
रेड क्रॉस का 782वां नेत्र शिविर हिमालया स्टील के संयोजन में 30 से
जमशेदपुर, 27 अगस्त। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 782वां नेत्र शिविर हिमालया स्टील मिल सर्विसेस के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत 30 अगस्त से 1 सितम्बर तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा। 30 अगस्त को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच के साथ शिविर का शुभारंभ होगा, जिसमें चयन किये गये मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण 31 अगस्त को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। 1 सितम्बर को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात दवा, चश्मा प्रदान करने के साथ ऑपेरेशन कराये आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा।
बहरागोड़ा जयप्रकाश भवन में 29 अगस्त को रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर
जमशेदपुर, 27 अगस्त। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से रेड क्रॉस की बहरागोड़ा उपशाखा द्वारा 29 अगस्त को जयप्रकाश भवन बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। बहरागोड़ा उपशाखा की सचिव डॉ. बिनी षाडंगी के संयोजन में आयोजित शिविर में उन्होने इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान का आग्रह किया है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम जिला शाखा तथा जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की टीम बहरागोड़ा पहुंचकर रक्तदान शिविर को सफल बनायेगी।





