जमशेदपुर। अखिल भारतीय धोबी महासंघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को बोड़ाम प्रखंड के चुराडीह गांव में संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय धोबी महासंघ बोड़ाम प्रखंड कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में महासंघ की राष्ट्रीय महासचिव शारदा देवी, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष गोपाल रजक, प्रदेश संगठन सचिव उपेंद्र रजक, जिला महासचिव नंदलाल रजक, जिला कोषाध्यक्ष अरुण चौधरी, उपाध्यक्ष राहुल रजक और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में नई कमिटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
READ MORE :Jamshedpur News :शैक्षणिक भ्रमण पर भुला के विद्यार्थी पहुंचे जमशेदपुर जूलॉजिकल पार्क, जुबली पार्क और मोदी पार्क
सर्वसम्मति से मोहन लाल रजक उर्फ लालू रजक को अखिल भारतीय धोबी महासंघ बोड़ाम प्रखंड का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं नरहरी रजक को प्रखंड महासचिव और रोहित रजक को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा रखाल रजक को प्रखंड उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। माधव रजक, मनोज रजक, निमाई रजक और दीपक रजक को संगठन सचिव मनोनीत किया गया। महिला संगठन को मजबूत करने के लिए अणिमा रजक को सर्वसम्मति से महिला प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: शैलेश लोढ़ा के नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड’ ने जीता दर्शकों का दिल, जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए FTS की अनूठी पहल
बोड़ाम में संगठन विस्तार पर जोर
बैठक में पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों से आए रजक समाज के प्रतिनिधियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकजुटता बढ़ाने और समाज के हित में सामूहिक रूप से काम करने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष गोपाल रजक ने कहा कि नई कमिटी का मुख्य उद्देश्य बोड़ाम प्रखंड में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नई कमिटी एक महीने के भीतर बोड़ाम प्रखंड में संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करेगी।
कार्यक्रम में पटमदा प्रखंड अध्यक्ष नंदा रजक, पटमदा महासचिव नरहरी रजक, माधव रजक, रोहित रजक, मोहन लाल रजक, निमाई रजक, दीपक रजक और अणिमा रजक समेत बोड़ाम प्रखंड के रजक समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नरहरी रजक ने किया।

