जमशेदपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की एक भव्य संध्या “नवदुर्गा नृत्यम” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन The Danfit International द्वारा California Television Global के सहयोग से 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को किया जा रहा है।यह सांस्कृतिक आयोजन भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विभिन्न विधाओं के माध्यम से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
कदमा में शाम 6 बजे से होगा कार्यक्रम
यह कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से कदमा स्थित संस्था के कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल के प्रतिभाशाली युवा कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां दुर्गा की दिव्य शक्तियों, गुणों और आध्यात्मिक महिमा का मंचन करेंगे।इस कार्यक्रम के जरिए भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
कोलकाता से आएंगे अतिथि कलाकार
कार्यक्रम में कोलकाता से आमंत्रित कई प्रसिद्ध युवा कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें
देवलीना लाहिरी – एकल कथक
अंशिका दाश – एकल भरतनाट्यम
अद्रिजा चौधरी – एकल ओडिसी
अपनी-अपनी शास्त्रीय नृत्य शैली में शानदार प्रस्तुतियां देंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नृत्य और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
READ MORE :Howrah Mumbai trunk route railway upgrade :बिलासपुर–झारसुगुड़ा 206 किमी चौथी रेल लाइन परियोजना हो रहा पूर्णता की ओर अग्रसर
युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास
आयोजकों के अनुसार “नवदुर्गा नृत्यम” का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय नृत्य परंपराओं को बढ़ावा देना तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।
इस कार्यक्रम का निर्देशन प्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका मिष्टु मुखर्जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में यह सांस्कृतिक संध्या कला, भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी।
नागरिकों से शामिल होने की अपील
आयोजकों ने शहर के कला प्रेमियों, गणमान्य अतिथियों और नागरिकों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।




