जमशेदपुर । Red FM 93.5 की ओर से एक बार फिर राइडर म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बाइक राइडिंग और म्यूजिक का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
यदि आपको भी बाइक राइडिंग का शौक है तो यह कार्यक्रम खास आपके लिए है। आयोजकों ने शहर के युवाओं और बाइक प्रेमियों को इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।इसमें करीब 100 से ज्यादा राइडर रहेंगे।
कीनन स्टेडियम से शुरू होगी राइड
फेस्टिवल के तहत राइड की शुरुआत Keenan Stadium के सामने से होगी। यहां से बाइक रैली एनएच-33 मार्ग होते हुए सफरन 33 तक पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।इस दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित राइडिंग और जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
महिला दिवस पर महिला राइडर्स का सम्मान
8 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर से भी जोड़ा गया है। इस मौके पर बाइकिंग के क्षेत्र में सक्रिय महिला राइडर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को भी एडवेंचर स्पोर्ट्स और बाइकिंग जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
READ MORE :South Eastern Railway :महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पूरी तरह महिलाओं के हवाले
कई संस्थाएं हैं कार्यक्रम की साझेदार
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई प्रतिष्ठित संस्थाएं साझेदार के रूप में जुड़ी हैं। इसमें Royal Enfield टाइटल पार्टनर है, जबकि Bank of Baroda बैंकिंग पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है।इसके अलावा ड्रिवन पार्टनर बालाजी ऑटोवर्क्स, हेल्थ पार्टनर Narayana Hospital Jamshedpur, एसोसिएट पार्टनर मा मनसा कंस्ट्रक्शन तथा गिफ्ट पार्टनर आभूषण ज्वेलर्स इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।
युवाओं में दिख रहा उत्साह
आयोजकों के अनुसार इस फेस्टिवल का उद्देश्य शहर के युवाओं को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे बाइकिंग, म्यूजिक और एडवेंचर का आनंद ले सकें। साथ ही सुरक्षित राइडिंग और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी लोगों तक पहुंचेगा।



