
जमशेदपुर :मानवता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए जमशेदपुर के मानगो आज़ाद नगर वासी मोहम्मद हारिस ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि प्रदान की.वह सीधे सीजीपीसी ऑफिस पहुंचकर सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह से मुलाकात कर और यह राशि उन्हें सौंपी.


इस मौके पर हारिस ने कहा कि “पंजाब हमारे देश का अहम हिस्सा है और पंजाबियों का योगदान इस देश के लिए बहुत बड़ा है. पंजाब में जो विपत्ति आई है, उसे दूर करने में हम सभी को आगे आना चाहिए.”
इस अवसर पर सरदार भगवान सिंह ने हारिस की सराहना करते हुए कहा कि भारत विविधताओं से भरा एक सुंदर बगीचा है. इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी धर्मों और समाजों के लोग अलग-अलग फूल की तरह हैं, जो मिलकर पूरे देश को महकाते और संवारते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना और मजबूत होती है.
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. इस मुश्किल घड़ी में समाज के विभिन्न वर्गों और समुदायों द्वारा मदद का हाथ बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में मोहम्मद हारिस का यह कदम न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी भी है.
इस मौके पर सीजीपीएससी चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, चंचल सिंह, साकची गुरुद्वारा प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू, जोगिंदर सिंह जोगी, मनजीत सिंह खालसा, बलवंत सिंह, सरजीत सिंह एवं हरदीप सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे


