
जमशेदपुर :
सांसद बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को बिष्टुपुर एवं साकची बाजार का दौरा कर व्यापारियों व ग्राहकों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम #GSTBachatUtsav के तहत आयोजित किया गया। सांसद ने इस दौरान #NextGenGST Reforms को लेकर बातचीत की और सभी को शुभकामनाएं दीं।
महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हमें ऐसे स्वदेशी उत्पाद खरीदने और बेचने चाहिए, जिनमें भारत के नौजवानों का परिश्रम और देश की मिट्टी की सुगंध शामिल है। उन्होंने बताया कि आने वाला त्यौहारों का मौसम जीएसटी रिफॉर्म्स से और भी खास होगा, क्योंकि टैक्स में राहत से खरीदारी बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को ऐतिहासिक बचत का लाभ मिलेगा। इससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :मोदी सरकार का अभिनव तोहफ़ा ‘जीएसटी बचत उत्सव’, जमशेदपुर में सांसद ने बताया लाभ
सांसद ने कहा कि ‘जीएसटी बचत उत्सव’ देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओर से त्यौहारों पर एक अभिनव उपहार है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अनिल सिंह, चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मानव केडिया, पूर्व अध्यक्ष सुशील संथालिया, अनिल मोदी, सुबोध झा, चिंटू सिंह, संजय तिवारी, राजकुमार शाह, युवराज सिंह, मनोज बाजपेई, अमित संघी, उज्जवल सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद थे।
READ MORE :Jamshedpur news:बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात


